गुरुवार, 23 सितंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 23 सितंबर 2021

 


 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 23 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 06:53 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - रेवती सुबह 06:44 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - ध्रुव दोपहर 01:49 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:02 से शाम 03:32 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:28* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:32*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - तृतीया का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *24 सितम्बर, शुक्रवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:47)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *जानिए पुराणों के अनुसार श्राद्ध का महत्व*🌷

 🙏 *कुर्मपुराण : कुर्मपुराण में कहा गया है कि 'जो प्राणी जिस किसी भी विधि से एकाग्रचित होकर श्राद्ध करता है, वह समस्त पापों से रहित होकर मुक्त हो जाता है और पुनः संसार चक्र में नहीं आता।'*

 🙏 *गरुड़ पुराण : इस पुराण के अनुसार 'पितृ पूजन (श्राद्धकर्म) से संतुष्ट होकर पितर मनुष्यों के लिए आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, वैभव, सुख, धन और धान्य देते हैं।*

 🙏 *मार्कण्डेय पुराण : इसके अनुसार 'श्राद्ध से तृप्त होकर पितृगण श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, सन्तति, धन, विद्या सुख, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करते हैं।*

 🙏 *ब्रह्मपुराण : इसके अनुसार 'जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति से श्राद्ध करता है, उसके कुल में कोई भी दुःखी नहीं होता।' साथ ही ब्रह्मपुराण में वर्णन है कि 'श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक किए हुए श्राद्ध में पिण्डों पर गिरी हुई पानी की नन्हीं-नन्हीं बूंदों से पशु-पक्षियों की योनि में पड़े हुए पितरों का पोषण होता है। जिस कुल में जो बाल्यावस्था में ही मर गए हों, वे सम्मार्जन के जल से तृप्त हो जाते हैं।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भरणी श्राद्ध* 🌷

🙏🏻 *24 सितम्बर 2021 को भरणी नक्षत्र होने के कारण भरणी श्राद्ध है। भरणी नक्षत्र के देवता यमराज होने के कारण भरणी श्राद्ध का विशेष महत्व है। सामान्यतः आश्विन पितृपक्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद) में चतुर्थी अथवा पंचमी को ही भरणी नक्षत्र आता है। कहा जाता है लोक - लोकान्तर की यात्रा जन्म, मृ्त्यु व पुन: जन्म उत्पत्ति का कारकत्व भरणी नक्षत्र के पास है अतः भरणी नक्षत्र के दिन श्राद्ध करने से पितरों को सद्गति मिलती है। महाभरणी श्राद्ध में कहीं भी श्राद्ध किया जाए, फल गयाश्राद्ध के बराबर मिलता है। यह श्राद्ध सभी कर सकते हैं।*

👉🏻 *भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने से श्राद्धकर्ता को उत्तम आयु प्राप्त होती है।*

💥 *भरणी नक्षत्र में ब्राह्मण को काले तिल एवं गाय का दान करने से सद्गति प्राप्ति होती है व कष्ट कम होता है।*


📖 *9897607275

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏श्राद्ध की तिथियां (Shraddh dates 2021)


20 सितंबर 2021- पहला श्राद्ध (पूर्णिमा श्राद्ध)

21 सितंबर 2021- प्रतिपदा का श्राद्ध

22 सितंबर 2021- द्वितीया का श्राद्ध

23 सितंबर 2021- तृतीया का श्राद्ध

24 सितंबर 2021- चतुर्थी का श्राद्ध

25 सितंबर 2021 - पंचमी का श्राद्ध

26 सितंबर 2021 -षष्ठी का श्राद्ध

27 सितंबर 2021 - सप्तमी का श्राद्ध

28 सितंबर 2021- अष्टमी का श्राद्ध

29 सितंबर 2021- नवमी का श्राद्ध

30 सितंबर 2021- दशमी का श्राद्ध

01 अक्टूबर 2021- एकादशी का श्राद्ध

02 अक्टूबर 2021- द्वादशी का श्राद्ध

03 अक्टूबर 2021- त्रयोदशी का श्राद्ध

04 अक्टूबर 2021- चतुर्दशी का श्राद्ध

05 अक्टूबर 2021- सर्वपितृ श्राद्ध


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।


ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।




आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   

 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको स्वास्थ्य में कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमे आज सुधार होगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेंगे। यदि किसी परिचित से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए लोगों के संपर्को से लाभ होगा, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। परिवार में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी की कठोर वाणी से आज आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर भी व्यय करना होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज समाज में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपने धन को फिलहाल जहां पर है, वहीं पर रहने दे, कहीं और निवेश न करें। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा। यदि आपकी माताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, लेकिन व्यापार ने आज आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए ही लाभदायक रहेगी। आज आपको ज्यादा खुले दिल से धन खर्च करने से बचना होगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपका कुछ दिन भी व्यय होगा। व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आपका कार्य लटक सकता है। घर में आज किसी सदस्य से आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। यदि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल के समय आपके भाइयों से यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा है,तो वह सुलझेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपके द्वारा किए गए निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और आज आपको अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु इसे देखकर आपसे ईष्या करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। यदि वह आये, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आज आप जो भी कार्य करें, मन में अच्छा सोचकर करें। यदि संतान के भविष्य से संबंधित निवेश करने का मन बनाया है तो फिर भी दिल खोल कर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि भाइयों में कोई विवाद पनप रहा है, तो आज आप उसे किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों को समाप्त करेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आपका अपने किसी मित्र से लंबे समय से मिलने का मन कर रहा था, तो वह आज आपके सामने आ सकता है। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप बुद्धि व विवेक से कार्य लेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभ देगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें उत्तम लाभ पा पाएंगे, लेकिन मन के अनुकूल लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकते हैं। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि लापरवाही की तो यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि संतान को किसी व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। परिवार में आज किसी बात पर आपको सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...