रविवार, 19 सितंबर 2021

रविवार विशेष पंचांग एवँ राशिफल 19 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 19 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी 20 सितम्बर प्रातः 05:28 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 20 सितम्बर रात्रि 03:28 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - धृति शाम 04:44 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:06 से शाम 06:38 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:27* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:36*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - अनंत चतुर्दशी, गणेश महोत्सव समाप्त*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि,एवं रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम*

➡ *20 सितम्बर 2021 सोमवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*

👉🏻 *1) श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्म पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए।*

👉🏻 *2) श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें l*

➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*

🌷 *ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l*

*नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll*

🙏🏻 *(समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं l)*

👉🏻 *3) “श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आपके कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं*

➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*

🌷 *ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा|*

👉🏻 *4) जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l*

👉🏻 *5) पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|*

🙏🏻 *श्राद्ध महिमा पुस्तक से* 

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *अनंत चतुर्दशी* 🌷

➡ *19 सितम्बर 2021 रविवार को अंनत चतुर्दशी है ।*

🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी कहा जाता है। इस दिन अनन्त भगवान की पूजा करके संकटों से रक्षा करने वाला अनन्तसूत्र बांधा जाता है।*

🙏🏻 *कहा जाता है कि जब पाण्डव जुएं में अपना सारा राज-पाट हारकर वन में कष्ट भोग रहे थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनन्तचतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। धर्मराज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों तथा द्रौपदी के साथ पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया तथा अनन्तसूत्रधारण किया। अनन्तचतुर्दशी-व्रत के प्रभाव से पाण्डव सब संकटों से मुक्त हो गए।*

🙏🏻 *व्रत-विधान-व्रतकर्ता प्रात:स्नान करके व्रत का संकल्प करें। शास्त्रों में यद्यपि व्रत का संकल्प एवं पूजन किसी पवित्र नदी या सरोवर के तट पर करने का विधान है, तथापि ऐसा संभव न हो सकने की स्थिति में घर में पूजागृह की स्वच्छ भूमि पर कलश स्थापित करें। कलश पर शेषनाग की शैय्यापर लेटे भगवान विष्णु की मूर्ति अथवा चित्र को रखें। उनके समक्ष चौदह ग्रंथियों (गांठों) से युक्त अनन्तसूत्र (डोरा) रखें। इसके बाद “ॐ अनन्तायनम:” मंत्र से भगवान विष्णु तथा अनंतसूत्र की षोडशोपचार-विधिसे पूजा करें। पूजनोपरांत अनन्तसूत्र को मंत्र पढकर पुरुष अपने दाहिने हाथ और स्त्री बाएं हाथ में बांध लें-*

🌷 *अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।*

*अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते॥*

🙏🏻 *अनंतसूत्र बांध लेने के पश्चात किसी ब्राह्मण को नैवेद्य (भोग) में निवेदित पकवान देकर स्वयं सपरिवार प्रसाद ग्रहण करें। पूजा के बाद व्रत-कथा को पढें या सुनें। कथा का सार-संक्षेप यह है- सत्ययुग में सुमन्तु नाम के एक मुनि थे। उनकी पुत्री शीला अपने नाम के अनुरूप अत्यंत सुशील थी। सुमन्तु मुनि ने उस कन्या का विवाह कौण्डिन्यमुनि से किया। कौण्डिन्यमुनि अपनी पत्नी शीला को लेकर जब ससुराल से घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में नदी के किनारे कुछ स्त्रियां अनन्त भगवान की पूजा करते दिखाई पडीं। शीला ने अनन्त-व्रत का माहात्म्य जानकर उन स्त्रियों के साथ अनंत भगवान का पूजन करके अनन्तसूत्र बांध लिया। इसके फलस्वरूप थोडे ही दिनों में उसका घर धन-धान्य से पूर्ण हो गया।*

🌷 *कथा* 

🙏🏻 *एक दिन कौण्डिन्य मुनि की दृष्टि अपनी पत्नी के बाएं हाथ में बंधे अनन्तसूत्र पर पडी, जिसे देखकर वह भ्रमित हो गए और उन्होंने पूछा-क्या तुमने मुझे वश में करने के लिए यह सूत्र बांधा है? शीला ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया-जी नहीं, यह अनंत भगवान का पवित्र सूत्र है। परंतु ऐश्वर्य के मद में अंधे हो चुके कौण्डिन्यने अपनी पत्नी की सही बात को भी गलत समझा और अनन्तसूत्रको जादू-मंतर वाला वशीकरण करने का डोरा समझकर तोड दिया तथा उसे आग में डालकर जला दिया। इस जघन्य कर्म का परिणाम भी शीघ्र ही सामने आ गया। उनकी सारी संपत्ति नष्ट हो गई। दीन-हीन स्थिति में जीवन-यापन करने में विवश हो जाने पर कौण्डिन्यऋषि ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने का निर्णय लिया। वे अनन्त भगवान से क्षमा मांगने हेतु वन में चले गए। उन्हें रास्ते में जो मिलता वे उससे अनन्तदेवका पता पूछते जाते थे। बहुत खोजने पर भी कौण्डिन्यमुनि को जब अनन्त भगवान का साक्षात्कार नहीं हुआ, तब वे निराश होकर प्राण त्यागने को उद्यत हुए। तभी एक वृद्ध ब्राह्मण ने आकर उन्हें आत्महत्या करने से रोक दिया और एक गुफामें ले जाकर चतुर्भुज अनन्तदेव का दर्शन कराया।*

🙏🏻 *भगवान ने मुनि से कहा-तुमने जो अनन्तसूत्र का तिरस्कार किया है, यह सब उसी का फल है। इसके प्रायश्चित हेतु तुम चौदह वर्ष तक निरंतर अनन्त-व्रत का पालन करो। इस व्रत का अनुष्ठान पूरा हो जाने पर तुम्हारी नष्ट हुई सम्पत्ति तुम्हें पुन:प्राप्त हो जाएगी और तुम पूर्ववत् सुखी-समृद्ध हो जाओगे। कौण्डिन्यमुनि ने इस आज्ञा को सहर्ष स्वीकार कर लिया। भगवान ने आगे कहा-जीव अपने पूर्ववत् दुष्कर्मो का फल ही दुर्गति के रूप में भोगता है।मनुष्य जन्म-जन्मांतर के पातकों के कारण अनेक कष्ट पाता है। अनन्त-व्रत के सविधि पालन से पाप नष्ट होते हैं तथा सुख-शांति प्राप्त होती है। कौण्डिन्यमुनि ने चौदह वर्ष तक अनन्त-व्रत का नियमपूर्वक पालन करके खोई हुई समृद्धि को पुन:प्राप्त कर लिया।*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना दिख रही है, लेकिन आप यदि किसी बैंक व्यक्ति अथवा किसी संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जो लोग रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक नया काम दिखेगा, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी पूर्वक करे, क्योकि इसमें आपके पैर में चोट लगने की संभावना बन रही है। यदि आज किसी काम में सहयोग करना पड़े, तो दिल खोलकर करें ताकि आगे चलकर यह आपको भरपूर लाभ दे सके। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों की पूर्ति करने के लिए अपने भाई से कुछ सलाह ले सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप के ऊपर धन का संकट मंडरा सकता है। आज आपको अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित है, तो उसके कष्टों में भी आज कुछ वृद्धि हो सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किए गए कार्यों के उत्तम फल प्राप्त होंगे, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे, जिसके कारण आप अपने मित्रों के परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि आप आज किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमे अपने पिताजी से सलाह लेकर करें, क्योकि उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति से आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपके रिश्तो में नयापन आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आप अपनी मानसिकता के कारण कुछ रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन आपको अपने माता-पिता की सलाह से अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति से कोई बात करें, तो उसने आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको साहस पूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करना होगा, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको अपनी धन संबंधी योजनाओं पर भी निवेश करना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में असमर्थ रहेंगे। संतान के लिए आज कोई विवाह का उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपका अवश्य पूरा होगा, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी यदि अपने गुरु के प्रति भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे, तो आज उनको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आज आपको नए नए माध्यमों से धन लाभ मिलेगा। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसकी चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं, इसलिए यदि संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाया हुआ है, तो उसमें परिणाम उनके अनुकूल आएगा। व्यापार में वृद्धि व विवेक के लिए किए गए प्रयासों में जल्दबाजी बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता हैं। सायंकाल के समय यदि आपका आपने किसी शत्रु से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ तनावपूर्ण बातें हो सकती हैं, जिसमें वह आपसे नाराज भी हो सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों के विद्या व ज्ञान में आज वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, जैसे पेट दर्द, गैस, अपच आदि परेशान कर सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा, इसलिए आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा, तभी आप अपने धन को संचय कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे, लेकिन आज आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आ सकते हैं, जो आपको ना चाहते हुए भी करने मजबूरी में करने पड़ेंगे। आज आपको अपने व्यापार के बड़ी योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी आप बड़ा लाभ कमा पाएंगे, इसलिए आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने घर व नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय लें, तो बुद्धि व विवेक से लें अन्यथा वह आपकी प्रगति के मार्ग में बाधा का कारण बन सकता है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसे उतार पाना बहुत मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान के विवाह से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका अपने भाइयों से रिश्ता मजबूत होगा, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए हल निकाल ही लेंगे, लेकिन खुशमिजाज व्यतीत होने के कारण अन्य व्यक्तियों से संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आज आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको किसी के ऊपर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...