रविवार, 12 सितंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 12 सितंबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 12 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी शाम 05:21 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा सुबह 09:50 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - वैधृति सुबह 11:44 तक तत्पश्चात विष्कंभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:12 से शाम 06:45 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:26* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:43*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - सूर्य षष्ठी, बलराम जयंती, कार्तिक स्वामी दर्शन, गौरी आवाहन, रविवारी सप्तमी (शाम 05:22 से 13 सितंबर सूर्योदय तक)*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गणेश उत्सव* 🌷

🙏🏻 *मोर पंख सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण को नहीं, बल्कि सभी देवी–देवताओं को प्रिय है। इसमें नौ ग्रहों का निवास भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ खास उपायों को गणेश उत्सव पर किया जाए तो पैसों के साथ ही जीवन की अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े कुछ खास आसान उपाय….*

👉🏻 *गणेश उत्सव में सिर्फ 1 मोर पंख बदल सकता है आपका भाग्य*

🌷 *कारगर उपाय* 🌷

*आपका भाग्य बदल सकता है गणेश जी को चढ़ाया हुआ एक मोरपंख*

🌿 *पैसों से जुड़ी प्राॅब्लम*

*जिन लोगों को पैसों की कमी रहती है वे पर्स में ये मोर पंख रखें।*

🌿 *रुके हुए काम होंगे पूरे*

*इस मोर पंख को हमेशा साथ रखने पर रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।*

🌿 *बच्चा जिद्दी हो तो*

*उस बच्चे के सिर से पैर तक ये मोर पंख फिरा दें। फायदा होगा।*

🌿 *डरावने सपने आते हों तो*

*रात में डरावने सपने आते हों तो मोर पंख को सिरहाने रखकर सोएं।*

🌿 *नकारात्मक शक्ति*

*मोर पंख को घर के किसी ऐसी जगह पर रखें जहां से वो दिखाई दे तो नकारात्मकता दूर होगी।*

🌿 *बरकत के लिए*

*साउथ इस्ट में इस मोर पंख को रखने से घर में हमेशा बरकत रहेगी।*

🌿 *किताब में मोर पंख*

*इस मोर पंख को स्टूडेंट अपनी किताब में रखें तो पढ़ाई में मन लगने लगेगा।*

🌿 *यदि वास्तुदोष हो तो*

*यदि मुख्य द्वार दोष में हो तो दरवाजे के ऊपर तीन मोर पंख लगाएं।*

🌿 *शत्रु परेशान कर रहा हो तो*

*मंगलवार को मोर पंख से हनुमानजी के मस्तक पर सिंदूर से शत्रु का नाम लिखे।रात भर मोर पंख को देवस्थान पर रखें व सुबह बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी प्रप्ति व्रत* 🌷

➡ *13 सितम्बर 2021 सोमवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ*

🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस के घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…*

➡ *इस वर्ष ये योग 13 सितम्बर 2021 सोमवार से 28 सितम्बर 2021 मंगलवार तक है…*

🙏🏻 *1) महालक्ष्मी का पूजन करें .*

🌙 *2)रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोडासा) से फिर पानी से.. .*

🙏🏻 *3)महालक्ष्मी का मन्त्र जप करना.*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🌷 *ॐ विष्णु प्रियाय नमः*

🌷 *ॐ महा लक्ष्मै नमः*

➡ *इन में से कोई भी एक जप करे..*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो* 🌷

🙏🏻 *स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बात आयी है कि जिन लोगों के घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है उनके लिए भाद्र शुक्ल अष्टमी (13 सितम्बर, सोमवार) के दिन से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) माने 28 सितम्बर, मंगलवार तक महालक्ष्मी माता का पूजन विधान स्कंदपुराण, आदि ग्रंथो में बताया गया है और इस सरल विधान के अनुसार 13 सितम्बर से 28 सितम्बर तक नित्य प्रात: लक्ष्मी माता का सुमिरन करते हुए – ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करें और फिर लक्ष्मीमाता का पूजन करते हुए एक श्लोक पाठ करें । इससे समय, शक्ति खर्च नहीं होगी उल्टा पुण्य भी बढ़ेगा | श्लोक इस प्रकार है-*

🌷 *धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,*

*दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्‍छ मे '*

 *"ॐ श्री महालक्ष्मये नमः" "ॐ श्री महालक्ष्मये नमः"*

🙏🏻 *- *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी भरपूर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

 वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको एक के बाद एक काम आता रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने मे ना कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा संयम से कार्य करना होगा, जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है और आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड भरा रहेगा, लेकिन आपको संतान से आपको कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकता है, लेकिन सायंकाल के समय आपको आज कोई अतिथि कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योकि भागदौड़ के कारण आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप शेयर बाजार में कोई निवेश करते हैं, तो आज वह आपको आशा के अनुकूल लाभ दे पाएगा, जिसे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई खुशहाल समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आपकी वह उलझन व्यर्थ की होंगी, इसलिए आज आपको उलझन में पड़कर अपने कार्यों को पूरा होने में व्यवधान नहीं डालना है व उन्हे दूर करकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई नया काम व अनुबंध करना चाहते हैं, तो उसे जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है। आपकी राज्य मान पतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको कोई परेशानी दे सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के विवाह संबंधी किसी फैसले पर मुहर लगा सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि उनको पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में कुछ धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में कुछ ऐसे लाभ के सौदे हाथ आएंगे, जिनकी आपने कभी उम्मीद ही नहीं की थी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की बात सुनी होगी, तभी आपके आवश्यक कार्य बनेंगे। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई कार्य पिछले कुछ समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ी रहेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आप परिवार के सदस्यो समय ना देने के कारण आज आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बाद विवाद होता है, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रहेगा। घर परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी, जिसके लिए आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव नहीं रहेगा, जिसके कारण परिवार में एकता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे,तो आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको लंबे समय बाद मिलेगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज विशेष उपलब्धि पा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज आय के नए-नए स्त्रोत नजर आएंगे, जिनको लिए आपको अपने आलस्य को त्यागकर चलना होगा। नही तो वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यस्तता के कारण आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके बच्चे आपसे नाराज हो सकते हैं। 

 


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ का दिन रहेगा। यदि आपको कोई डील को फाइनल करने में समस्या आ रही है, तो आप अपने पार्टनर से सलाह ले सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में पहले से स्थिति बेहतर हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। यदि अपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें देखकर परिवार के सदस्य तुरंत मंजूरी दे सकते हैं। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी, जो आपके बिजनेस के लिए आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र में भी मन के अनुकूल लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। विदेशों से यदि किसी ने व्यापार किया हुआ है,तो आज आपको लाभ का बहुत अच्छा प्रतिशत प्राप्त होगा। संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज आप कुछ धन निवेश करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जिससे वह प्रसन्न होंगे।


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...