शनिवार, 11 सितंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 11 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी शाम 07:37 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 11:23 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - इंद्र दोपहर 02:42 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:02 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:25* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:44*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - ऋषि पंचमी, सामा पंचमी,गुरु पंचमी (ओडिशा), रक्षा पंचमी (बंगाल), संवत्सरी-पंचमी पक्ष (जैन)*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सूर्य षष्ठी* 🌷

🙏🏻 *भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मोरयाई छठ का व्रत रखा जाता है। इसे मोर छठ या कुछ स्थानों पर सूर्य षष्ठी व्रत भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 12 सितम्बर, रविवार को है। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य के निमित्त व्रत करना चाहिए। इनमें भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, सूर्योपासना, जप एवं व्रत किया जाता है। इस दिन सूर्य पूजन, गंगा स्नान एवं दर्शन तथा पंचगव्य सेवन से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत को अलोना (नमक रहित) भोजन दिन में एक बार ही ग्रहण करना चाहिए। सूर्य पूजा में लाल फूल, गुलाल, लाल कपड़ा, लाल रंग की मिठाई आदि का विशेष महत्व है।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷

👉🏻 *12 सितम्बर 2021 रविवार को शाम 05:22 से 13 सितम्बर, सूर्योदय तक रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*

🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय (10)*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता है।|*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*

🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞

🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*

🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*

🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞

🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*

🌷 *2. ॐ रवये नमः।*

🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*

🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*

🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*

🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*

🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*

🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*

🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*

🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*

🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*

🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*

🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*

🙏🏻 *


 📖 * 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपनी नौकरी में भी एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी को समय न दें पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ योजनाएं हैं, तो वह भी आज आपकी पूरी होंगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त होगी, जिसके कारण उनके परिवार के सदस्य आज उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, तो आज उनको उत्तम सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप आज अपने व्यापार में कुछ और निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज आपको किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी बहसबाजी हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, तो आज उनके हाथ सफलता नहीं लग सकती है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन नौकरी और व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने आसपास में ही रहने वाले अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि होगी। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आज आपने अपने आर्थिक मामलों में जोखिम उठाया है, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेना है, नहीं तो वह भविष्य में गलत साबित हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई बात होती है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह के साथ करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप जो भी कार्य करें, उसे ही पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसमें निराशा हाथ लग सकती है। बिजनेस में आज कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन के आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, जिसमें उनका सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में आज मधुरता आएगी। आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, लेकिन जितने लाभ की उम्मीद आप कर रहे थे, उतना आज आपको अवश्य मिलेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ी रहेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आप परिवार के सदस्यो समय ना देने के कारण आज आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बाद विवाद होता है, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। आज यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे और संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला सहयोगी के कारण पदोन्नती वेतन वृद्धि हो सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी रोजमर्रा के कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों से सम्मान मिलेगा, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आपके सामने नए-नए कारणों आएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति से आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ के लिए लाभ का सौदा लेकर आ सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज फिर से से उठा सकती हैं, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी होगा, लेकिन सायंकाल तक आप अपने पिताजी के सहयोग से इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानी का समाधान खोजने में सफल रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी व्यवसायिक योजनाओ असफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में भी आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिन्हें देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी, लेकिन आज आपको अपने किसी शत्रु के कारण अपने अधिकारियों से कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार में आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपका अपने भाई के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा।


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...