शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

शिवरात्री पर जलाभिषेक के साथ विशेष आरती में जुटे श्रद्धालु




मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर आज जलाभिषेक के लिए सुबह से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शिव मूर्ति पर दोपहर विशेष आरती में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी रहे। 

जनपद  में आज शिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवमूर्ति, अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कालोनी व गणपति खाटू धाम सहित तमाम मंदिरों में लाखों की  संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर भव्य विशेष आरती का दोपहर 2:00 बजे आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। दोनों मुख्य अतिथियों को पंडितों ने झंडा पूजन व भगवान शंकर के शिव परिवार का पूजा अर्चना कराई। विशेष आरती के बाद भगवान भोलेनाथ को महाप्रसाद का  भोग लगाया गया। आरती के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह को शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप, शिवचरण गर्ग, प्रमुख उद्योगपति भीमसेन कंसल, अर्जुन अग्रवाल व दीपक मित्तल ने भगवान शंकर का चित्र और प्रसाद भेंट किया। दोनों मुख्य अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया गया। आयोजन पर शिव चौक पर भारी भीड़ मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...