रविवार, 1 अगस्त 2021

सपा पांच अगस्त को निकालेगी जिले में साइकिल यात्रा : प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता स्व पँडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सभी तहसील क्षेत्रो में साइकिल यात्रा की तैयारी के लिए सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता पँडित जनेश्वर मिश्र के योगदान को नमन करते हुए 5 अगस्त को उनके जन्मदिन पर सपा सरकार के दौरान ऐतिहासिक कार्यो योजनाओं की जानकारी देने व भाजपा सरकार के दौरान यूपी की बदहाली को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जनपद की सभी तहसील व विधानसभा क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ता साईकिल यात्रा चलाकर सपा सरकार बनाने की अपील करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने साईकिल रैली की सफलता के लिए सपा के सभी पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधान सभा प्रत्याशियो एवं सभी विधानसभा अध्यक्ष,चुनाव लड़ने के सभी दावेदार नेताओ सभी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियो में न्याय पंचायत व सेक्टर के रूप में साइकिल यात्रा चलाने के निर्देश दिए।

पूर्व मंत्री उमा किरण व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी,पूर्व विधायक अनिल कुमार सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा नेता राकेश शर्मा,सैय्यद अली अब्बास काज़मी,सपा नेता गौरव जैन,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,वसी अंसारी एडवोकेट सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा,विनय पाल प्रमुख,फ़िरोज अंसारी, सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा,शमशेर मलिक,यूसुफ गौर,संदीप धनगर,  सपा नेत्री दीप्ति पाल,विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सतबीर त्यागी, सत्यदेव शर्मा,नोशाद अली,मुन्ना ककराला,गय्यूर चौधरी, कृष्णपाल सिंह,सुखपाल सिंह,शलभ गुप्ता, शाह रज़ा नकवी प्रधान,डॉ इसरार अल्वी, ऐश मोहम्मद मेवाती आदि ने सम्बोधित करते हुए सपा की साईकिल यात्रा को एकजुट होकर दमनकारी भाजपा सरकार को हटाने व सपा सरकार लाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लिव इन रिलेशनशिप के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

  मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को क्रांतिसेना व शिवसेना की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी के नेतृत्व मे भारी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतर...