शनिवार, 24 जुलाई 2021

फोटो खींचाने के चक्कर में सपा युवजन सभा के नेता भूले कोरोना गाइडलाइन और नियम, बिना मास्क के दिखे चेहरे

 


  मुजफ्फरनगर । तय कार्यक्रम के अनुसार समीक्षा एवं स्वागत कार्यक्रम के तहत समाजवादी युवजन सभा के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी जी जनपद मुजफ्फरनगर महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने संगठन की समीक्षा की, समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन युवजन सभा के जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया।

समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने स्वागत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की योगी सरकार के हर मुद्दे मोर्चे पर विफलता से प्रदेश की जनता में आक्रोश है।पूरे प्रदेश में विकास का पहिया रुक गया है छात्र नोजवानो मजदूरों किसानो में अपने भविष्य को लेकर घोर निराशा है,अरविंद गिरी ने कहा कि भाजपा की निराशा वाली दमनकारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने को तैयार है तथा 2022 में अखिलेश सरकार लाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सफल प्रोग्राम की बधाई देते हुए युवजन सभा कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो को जुल्म उत्पीड़न वाली भाजपा सरकार को बदलने के लिए गली गली गांव गांव में जाने का आह्वान किया। 

इससे पूर्व महावीर चौक मुख्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के समस्त जिला संगठन के पदाधिकारी गण समस्त विधानसभा अध्यक्ष गण समस्त नगर अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष गण अपने संगठन सहित एकत्रित हुए व नौजवानों का हौसला बढ़ाने के लिए विधान परिषद के प्रत्याशी रहे व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस गौरव जैन ,पूर्व विधायक अनिल कुमार,हाजी लियाकत जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव इमरान चौधरी ने भी नौजवानों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमपाल भाटी,शिवम त्यागी,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष संदीप पाल,सचिन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मालिक,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर हनी,राहुल चौधरी,पूर्व प्रदेश सचिव सयुस अरशद मालिक,डॉ० इसरार अल्वी,तन्नू कुरैशी,आलम त्यागी,अर्जुन कश्यप, तरुण शर्मा,मौ० रमीज़,मनीष बालियान, इरशाद चौहान, इमरोज़ पायलट,नियाज़ मखियाली,मोनू जैदी,दीपक गुर्जर,भानु त्यागी,रवि गुर्जर, साकिब जैनुल,गौरव त्यागी,शुभम गुर्जर, अनिल कुमार,अरुण कुमार,अकरम अंसारी,राजीव वाल्मीकि, कपिल चौधरी,अबकार प्रधान,टीनू चौधरी, अरविंद कश्यप,धर्मेंद्र वाल्मीकि, नवजीत विर्क, नफीस रामराज,नितिन सहावली,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...