गुरुवार, 15 जुलाई 2021

कौनसी राशि को होगा धन लाभ, जानिए अपना दैनिक राशिफल


विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 07:16 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 16 जुलाई प्रातः 03:21 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - वरीयान् दोपहर 11:44 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:22* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *संक्रांति* 🌷

➡ *16 जुलाई 2021 शुक्रवार को संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से शाम 04:55 तक)*

🙏🏻 *इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्वरनाशक मंत्र* 🌷

 👉🏻 *इस मंत्र के जप से ज्वर दूर होता है*

🌷 *ॐ भंस्मास्त्राय विद्महे | एकदंष्ट्राय धीमहि | तन्नो ज्वर: प्रचोदयात् ||*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यदि आपके व्यवसाय में बाधाएं चल रही हों तो गुरुवार को पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं, अपने कार्यस्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें और भगवान लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में लड्डू का भोग लगाना चाहिए।


🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷

☔ *अभी सीजन में बारिश आयेगी.... भूख कम हो जायेगी ...वायु की तकलीफ होगी, पाचन की तकलीफ होगी.... वो तकलीफ आये उसके पहले तकलीफ मिटाने की ताकत तुम्हारे अपने अंदर पैदा कर लो | हरद रसायन औषधि है रसायन माना टोनिक, १-२ गोली सुबह अथवा शाम चूस लिया करो .....जो खाया है वो पाचन टोनिक में बदल जायेगा पुष्टि देने वाला |*

🙏🏻 *- 

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपने अपने लिए जो भी सपने देखे हैं, आज वह आपको पूरे होते हुए दिखेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी से कार्य करना होगा, नहीं तो आप किसी कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसके कारण आपकी पदोन्नति रुक सकती है। आज आपको अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार में प्रगति के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक कारणों से अथवा घर में कोई नुकसान होने से किसी परिजन से आज बहसबाजी हो सकती हैं। आज आपको आप का रुका हुआ धन अधिक परिश्रम के बाद ही मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका आपके पिछले दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सामाजिक कारणों के लिए भी आज आपको समय निकालना पड़ सकता है जिसके कारण आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को कोई धंन उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने भाई के सहयोग से कुछ लाभ हो सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड सकती हैं। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिनका वह भविष्य में भरपूर लाभ उठा सकेंगे। यदि आज कोई निर्णय लेना है, तो बहुत ही सोच समझ कर लें। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आप अपने नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। यदि आज आप अपने मन की बात किसी को बताएंगे, तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा। नौकरी में आज आपको पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं और वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने परिवार के छोटे बच्चों के करियर की चिंता सता सकती है। आज आप अपने लिए समय निकाल कर कुछ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आप को सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करें। व्यवहार में धैर्य को बनाए रखें। आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव पनप सकता है, जिसके कारण आपका सिरदर्द हो सकता है। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय उत्तम नहीं है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। भाई बहनों से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो उनसे रिश्तों में आज सुधार होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आज आप अपनी धन संबंधी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आज आपको किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदे को देखते हुए इसमें नुकसान भी हो सकता है। आजाद आप सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना भी बनाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपकी सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है और शारीरिक क्षमता मे कमी होंगी। कार्यक्षेत्र भी आज आपका परिश्रम रंग लाएगा, जिसका आपको लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। आज आपको अपनी संतान अथवा परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जो बहुत ही सोच विचार कर लें। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को नहीं मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके पक्ष में परिणाम लेकर आएगा। परिस्थितियों पर आज आप आसानी से विजय पा सकेंगे, आज आप परिजनों से सरलता से अपनी बात को मनवाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपका कोई सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसे पुरा करने की पूरी कोशिश करें अन्यथा उस में विलंब हो सकता है। आज आप अपने विचार खुलकर प्रकट करने में सफल रहेंगे। अधिकारों में आप पर पूरा भरोसा दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका लाभ भी उठाएंगे। आज आपको किसी नए कार्य को करने अथवा कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप किसी बड़े नुकसान का हिस्सा बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, उसके वापस मिलने की संभावना कम है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आपकी परिस्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी, जिसके कारण आज आपको नवीन स्रोतों से भी लाभ होगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी, इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिसके कारण आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक व धार्मिक आयोजन में आज आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज आपको दोपहर के बाद अपने विरोधियों से सर्तक रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार होगा। आज आप के परिजन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति न होने पर आप से नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो अपने बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी। आज आपको अपनी पारिवारिक बिजनेस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...