बुधवार, 14 जुलाई 2021

बारिश में दीवार गिरने से दो बच्चे गंभीर घायल



मुजफ्फरनगर । लगातार हो रही बारिश के कारण खतौली के अशोका मार्किट गली नंबर 4 में दुकान का लिंटर गिर गया। किसी प्रकार के जान माल की हानि नहीं हुई। एक अन्य हादसे में दो बच्चे मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए। 

खतौली में मानसूनी बारिश में एक दीवार गिरने से 2 बच्चे दबकर घायल हो गए। जगत कॉलोनी स्थित बने श्मशान घाट के आगे बाग के नजदीक कॉलोनी में एक मकान की अचानक दीवार गिर गई, जिसमें दो बच्चो के ऊपर दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल बच्चों के नाम नु़नु पुत्री भूरा निवासी भूड बाग सादिक पुत्र हसन निवासी भूड बच्चों को नजदीकी समुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया। तभी डॉक्टर ने बच्चों की हालत नाजुक बताते हुए उनको मेरठ अस्पताल रेफर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...