शनिवार, 10 जुलाई 2021

शनिवार किस पर बरसेगी कृपा अपार : जानिए पंचांग और राशिफल

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या सुबह 06:46 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु 11 जुलाई रात्रि 01:02 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - व्याघात शाम 04:50 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:24 से सुबह 11:04 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर किसी की कुंडली में शनिदोष है (Shani dosh), साढ़ेसाती या ढैया चल रही है तो शनि से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से हर शनिवार को काली दाल की खिचड़ी खानी चाहिए. ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और हर काम में सफलता मिलती है.


🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷 

🙏🏻 *आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई 2021 रविवार से शुरू हो रही हैं, जो 18 जुलाई, रविवार तक रहेंगी । नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से साधक (उपाय करने वाला) की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जानिए किस तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए-*

➡ *ये हैं गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय*

1⃣ *प्रतिपदा तिथि को माता को घी का भोग लगाएं। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं एवं शरीर निरोगी होता है।*

2⃣ *द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं। इससे उम्र लंबी होती है।*

3⃣ *तृतीया तिथि को माता को दूध का भोग लगाएं। इससे सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिलती है।*

4⃣ *चतुर्थी तिथि को माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।*

5⃣ *पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।*

6⃣ *षष्ठी तिथि को माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होने के योग बनते हैं ।*

7⃣ *सप्तमी तिथि को माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*

8⃣ *अष्टमी तिथि को माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे  घर में सुख-समुद्वि आती है*

9⃣ *नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। इससे वैभव व यश मिलता है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *11 जुलाई 2021 रविवार को सूर्योदय से रात्रि 02:22 तक रविपुष्यमृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

🙏🏻 *-

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*


 📖 *          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल करेंगे, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी, जिसके बाद आप खुशी से खिल उठेंगे व अपने कुछ मित्रों व अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके मन में सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। आपका मन योजना में लगेगा और आप अपने व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को चलाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें, नहीं तो आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। कार्यालय में भी आज आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार में आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज अपने व्यापार के लिए आपके मन में जो भी आईडिया आए उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो आपके व्यापार की प्रगति पर रोक लग सकती है। आज आप अपने किसी सहयोगी को अपने मन की बात ना बताए, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। ऑफिस में आज आपके अधिकारी आपको कुछ अधिक कार्यभार सौंप सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस बाजी हो सकती है, इसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। आपके कुछ शत्रु आज आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने सब फीके पड़ जाएगे और जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योकि उसे वापस दे पाना मुश्किल होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा और अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, तभी आपके काम बन सकते हैं, नहीं तो अपने बनते हुए कामों को बिगाड़ देंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि आज आस पड़ोस में किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आज किसी को धन उधार दें, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से लाभदायक रहेगा। आज आप जब भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त सकता है, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व अपने लिए भी नए कपड़े, मोबाइल अभी खरीद सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को किसी बिजनेस पार्टी में लेकर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आज आप अपनी नौकरी व व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर इसका आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए परिवार के सदस्य आसानी से मान जाएंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) कि

आज का दिन आपके लिए विशेष सावधानी रखने का होगा। आज आपको अपने व्यापार में नए लाभ मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हे देखना होगा और पहचानना होगा। यदि आप नहीं पहचाना तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। बिजनेस के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको बड़ा लाभ दे सकता है। आज आपके परिवार में यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज  समाप्त होगा। आज आपको अपनेहै किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। शायद कल का समय आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर ा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज कई प्रकार के काम हाथ में आने से आप की एकाग्रता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मे जीवनसाथी से आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको कुछ तनाव भी होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। आज आपके घर में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जो भी नया कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता  प्राप्त होगी। आज आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाते हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आप अपने घर परिवार की परेशानियों को आज अच्छे व्यवहार से सब कुछ सही करने में सफल रहेंगे।


जिनका  आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...