गुरुवार, 29 जुलाई 2021

सपा युवा संगठनों की सभा में राजनीतिक भागीदारी पर जोर


मुजफ्फरनगर- समाजवादी पार्टी मुज़फ़्फ़रनगर के युवा संगठन में नव मनोनीत पदाधिकारियो लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धनगर, सपा छात्र सभा  जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक द्वारा सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित सँयुक्त सभा की गई। सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन सपा नगर महासचिव शलभ गुप्ता द्वारा किया गया।

सभा मे भारी संख्या में मौजूद युवाओ को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं, छात्रों की दुर्दशा किसी से छुपी नही है, भाजपा की विनाशकारी नीतियों के चलते ही युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि छात्रों व युवाओं की सबसे बड़ी हितेषी सपा है। सपा में ही युवाओ को सबसे बड़ी राजनीतिक भागीदारी व सम्मान दिया जाता है, जिसका प्रमाण सपा में चार प्रकोष्ठ युवाओ के लिए रिजर्व होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टीम बनाने का आह्वान किया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धनगर ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर आभार जताते हुए कहा कि सपा में युवाओं को सम्मान देने के साथ पिछड़े वर्ग को भी सम्मान व अधिकार देने का काम समाजवादी पार्टी में ही है, वह पिछड़ी जातियो को सपा से जोड़ने के लिए मजबूत संगठन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर हनी ने सपा हाईकमान व सपा जिलाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह प्रत्येक छात्र को सपा से जोड़ने के लिए उनकी समस्याओं को उठाने व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को मजबूती से चलाएंगे।
मुलायम सिंह यादव यूथ बिर्गेड के नवमनोनित जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा समस्याओं को सामना युवाओ को ही करना पड़ता है वंही भाजपा की योगी सरकार युवाओ की समस्याओं का निराकरण करना तो दुर उनकी समस्याओं को महसूस करने में भी विफल रही है। इन्ही सब मुद्दों के लिए सपा सरकार जरूरी है इसके लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन यूथ ब्रिगेड खड़ा करेगी।

युवाओ की सभा को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल, सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, असद पाशा, फ़िरोज अंसारी, शमशेर मलिक, नासिर राणा, भानू त्यागी, रोहन त्यागी, अभिषेक गोयल, हिमांशु शर्मा, रवि कुमार, मुशर्रफ अंसारी, अरशद राही, डॉ इसरार अल्वी, तरुण शर्मा, वसीम राणा, नवेद रंगरेज, नदीम राणा मुखिया, विनोद कुमार फौजी, अल्तमश राजा, मुर्सलीन चौधरी, सुमित कुमार, अनुज पाल, वीर सिंह, दिनेश गौतम, पॉपिंन पाल, रजनीश धनगर, विनोद कुमार, संजीव धनगर, आदिल सलमानी एडवोकेट, नजर मोहमद गौर, मोईन खान, सावेज नम्बरदार, उस्मान हव्वारी सहित सैकड़ो युवाओ ने भाग लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...