गुरुवार, 29 जुलाई 2021

जिले में आज मिले तीन कोरोना पॉजिटिव


मुजफ्फरनगर। जिले में आज तीन कोरोना के मरीज मिले हैं, अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 7 हो गई है।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आज जनपद में आज 5241 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया।

 उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण केंद्रों पर 3521 लोगों को टीकाकरण किया गया जिनमें से 2774 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 747 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

जनपद में आज ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 1720 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लिव इन रिलेशनशिप के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

  मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को क्रांतिसेना व शिवसेना की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी के नेतृत्व मे भारी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतर...