शनिवार, 24 जुलाई 2021

व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा मेट्रो रेल परियोजना को सहारनपुर तक चलवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन


 मुजफ्फरनगर । केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा मेट्रो परियोजना को सहारनपुर तक चलाये जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के सहारनपुर मंडल प्रभारी एवं सहारनपुर जिला अध्यक्ष ने व्यापारियों के नेतृत्व में एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को सौंपा गया जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि मेट्रो रेल का कार्य मेरठ तक चल रहा है मेरठ से सहारनपुर की दूरी मात्र 140 किलोमीटर है सहारनपुर उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला है यहां  का अधिकांश व्यापार दिल्ली से होता है ऐसे में यदि मेट्रो रेल सहारनपुर तक पहुंच जाए तो सहारनपुर का व्यापार उन्नति कर सकेगा और आम जनता को भी इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के अथक प्रयास से उक्त परियोजना मुजफ्फरनगर तक प्रस्तावित हुई है और हम चाहते हैं कि सहारनपुर तक भी मेट्रो रेल चले वही जिला महामंत्री मनोज ठाकुर एवं महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने केंद्रीय मंत्री व सांसद संजीव बालियान को संबोधित किया कि आप के कार्यकाल में विकास की गति मिली है वास्तव में आपका कार्य सराहनीय है हमें पूर्ण विश्वास है कि उक्त परियोजना में आप निजी रुचि  लेते हुए हर संभव प्रयास कर इस कार्य में सहारनपुर तक मेट्रो रेल चलाने का अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगे जिससे सहारनपुर वासी भी गौरवान्वित हो सकेंगे और आपने व्यापार को बढ़ा सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में संजय गोयल अरुण छपरा दीपक शर्मा मुकेश गोयल अखिल आशुतोष कुमार अमित गोयल शिवकुमार त्यागी राजीव गर्ग नितिन गुप्ता संजय सक्सेना आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...