शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

जिले के स्वयं सहायता समूहों के लिए 63.37 लाख रुपये जारी


मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि आज मा0 मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा प्रदेश के 42 हजार स्वंय सहांयता समूहों के सदस्यों को ऑनलाईन रिवोलविंग फंड 15 हजार प्रति समूह की दर से उपलब्ध कराया गया।

उन्होने बताया कि जनपद के 425 स्वंय सहायता समूह की 4 हजार तीन सौ सदस्यों को 63 लाख, 37 हजार पांच सौ रूपये की धनराशि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उपलब्ध कराई गई। 501 स्वंय सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि 1 लाख 10 हजार प्रति समूह तथा र्स्टाटप फण्ड 403 स्वंय सहायता समूह को प्रति समूह 1500 रूपये की धनराशि उनके खातों में हस्तातंरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित किया गया है। कार्यक्रम में समस्त 75 जनपदों से मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार तथा समूह की 50 हजार महिलाएं कार्यक्रम से जुडी थी।

उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया गया तथा 6 जनपदों की महिलाओं से मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया गया। जनपद की स्वंय सहायता समूह की सदस्य बबीता देवी, ग्राम सरवट जो कि विधुत विभाग से जुडकर 13 लाख से अधिक धनराशि का विधुत बिल जमा कराकर प्रदेश में सर्वोच्च रही है तथा विधुत विभाग तथा एनआरएलएम के सहयोग से प्रथम स्थान पर विराजमान है।

कल 31 जुलाई को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) डा0 नेहा शर्मा , स्वंय सहायता समूह की सदस्य बबीता देवी को बुलाया गया है।

आज के कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) डा0 नेहा शर्मा सहित स्वंय सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...