शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

नमाज के दौरान गिरा मस्जिद का छज्जा और दीवार, 2 की मौत कई गंभीर


मेरठ। नमाज के दौरान मोहम्मदी मस्जिद में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 

बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे नमाज के लिए लोग पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन दीवारों पर तिरपाल बांधकर बारिश से बचने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान दबाव बढ़ा तो कमजोर दीवारें और छज्जा भरभराकर नीचे चौक में जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद को दौड़े। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। हापुड़ रोड स्थित मुस्कान अस्पताल में घायल मोहम्मद इमरान को लेकर लोग पहुंचे। लोगों ने उपचार नहीं करने का आरोप लगाकर यहां हंगामा किया।

पुलिस ने जैसे तैसे समझाकर लोगों को शांत कराया। हादसे की सूचना पर एडीएम सिटी अजय तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने करते हुए मरने वालों की पहचान कारी अफ्फान निवासी गली-11 अहमदनगर और मोहम्मद इरफान पुत्र जब्बार निवासी गली-12 अहमदनगर (मूल निवासी सरधना) के रूप में की है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...