मंगलवार, 29 जून 2021

बागपत और सहारनपुर में जिला पंचायत में भाजपा का खेला, विपक्षी प्रत्याशियों ने मैदान छोडा



 बागपत/सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खेला हो गया। बागपत में जयंत चैधरी और राष्ट्रीय लोकदल को उस समय तगडा झटका लगा जब  ममता किशोर ने ऐन वक्त पर अपना पर्चा वापस ले लिया और भाजपा प्रत्याशी बबली का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है। ममता किशोर ने पहले भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद कुछ ही घंटों में उन्होंने रालोद में वापस लौटने की घोषणा कर दी और भाजपा पर जबरन उसे पार्टी में शामिल होने की घोषणा करने का आरोप लगाया था। 

सहारनपुर  में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के  उम्मीदवार  मांगेराम  निर्विरोध  निर्वाचित हो गए। आज नामांकन वापसी के समय विपक्ष पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार बसपा के जयवीर जानी ने अपना नाम वापिस ले लिया। इसके बाद अब मांगेराम का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर एसएसपी ने किया नुमाइश मैदान का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेना के अ...