सोमवार, 21 जून 2021

जिले भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोरोना गाइड लाइन के साथ मना

 


मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्या खास क्या आम सभी ने योग किया। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। भाजपा के केंदीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान एवं समस्त विधायकों द्वारा अपने विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र में सादगी के साथ योग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत मिशन को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा सदर विधानसभा में, विधायक उमेश मलिक द्वारा बुढ़ाना विधानसभा में, विधायक प्रमोद ऊंटवाल द्वारा पुरकाजी विधानसभा में एवं विधायक विक्रम सैनी द्वारा खतौली विधान सभा में क्षेत्र के लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग कर बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। 

जिले में सभी के द्वारा करना गाइडलाइंस का पालन भी किया गया। 

भारतीय किसान यूनियन के राजू अहलावत और समाजवादी पार्टी के नेता सचिन अग्रवाल भी योग के रंग में नजर आए। 





कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...