रविवार, 27 जून 2021

महिला के हाथों से डेढ़ लाख का हार छीन कर भागा बंदर


आगरा। शहर के सर्राफा बाजार चौबे जी का फाटक के पास में एक महिला ज्वैलर्स के हाथ से डेढ़ लाख हार का डिब्बा छीन कर बंदर पेड पर चढ गया तो महिला हक्कीबक्की रह गयी। 

बताया गया है कि महिला सामान खरीदकर घर लौट रही थी। ज्वैलर ने महिला को हार एक बैग में रखकर दे दिया। जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली तो एक बंदर अचानक आया और उन पर झपटा और महिला से बैग छीनकर एक पेड़ पर जाकर बैठ गया। काफी देर तक बंदर से बैग छुड़ाने की कोशिश जारी रही लेकिन वह नहीं माना। लोगों को इस बात की चिंता थी कि कहीं बंदर बैग न फाड़ दे। बंदर को खाने-पीने की चीजों का लालच दिया गया फिर बंदर मुंह चिढाता रहा। करीब एक घंटे के बाद ने केला खाया और फिर उसके लिए फ्रूटी मंगाई गई। तब फ्रूटी पीने के बंदर ने बैग पेड़ से नीचे गिराया।  तब जाकर महिला ने राहत की सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...