शुक्रवार, 11 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 जून 2021



 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 11 जून 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 06:30 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा दोपहर 02:31 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - शूल सुबह 08:39 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:38 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा प्रारंभ, चन्द्र - दर्शन*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खाज (Pruritis)* 🌷

➡ *पहला प्रयोगः आँवले के 2 ग्राम चूर्ण को 1 लीटर पानी में भिगोकर उसका पानी लगाने से तथा पूरे दिन वही पानी पीने से खाज में लाभ होता है।*

➡ *दूसरा प्रयोगः सफेद ऊन की राख को गाय के घी में मिलाकर खाज पर लगाने से लाभ होता है।*

➡ *तीसरा प्रयोगः पुराने खाज (विचिर्चिका) में डामर का लेप उत्तम दवा है।*

*डामर लगाकर पट्टी बाँधकर चार दिन के बाद खोलकर पुनः पट्टी बाँधें। ऐसी तीन पट्टियाँ बाँधें। चौथी पट्टी बाँधने के बाद एक सप्ताह बाद पट्टी खोलें तो खाज पूर्णतः मिट जायेगी।*

🙏🏻 *आरोग्यनिधि पुस्तक से*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर के अन्य स्थानों की बजाए रसोई घर में बैठकर खाना खाने से घर में राहु का प्रभाव कम होता है और सुख-शांति बनी रहती है।*

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बरकत बढ़ाने के लिए* 🌷

📆 *रविवार, सप्तमी, नवमी, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण का दिन छोड़कर बाकी के दिनों में आंवले का रस शरीर पर लगाकर नहाने से भी घर में बरकत बढ़ती है देशी गाय का दूध पानी में डाल दें..थोड़ा सा ही ..उससे नहाने से भी जो बोलते हैं कि हमारे घर में बचत नहीं है वो होगी अथवा गाय का दूध सुबह जल्दी न मिल पाए तो दही गाय के दूध का ..वो शरीर पर मल के नहाने से भी बचत होती है... कष्ट कम हो जाते हैं ।*

🙏🏻 *- 



          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

मेष 

आज का दिन आपकी महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए यदि कोई यात्रा करेंगे, तो वह लाभदायक रहेगी, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी कर करके जाए, सायंकाल के समय आज आपको योजना पूर्ति से लाभ होगा। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से लाभ मिलने की संभावना दिख रही है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके विरोधी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन लाखों प्रयासों के बाद भी वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए परेशान ना हो। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यापार के क्षेत्र में व्यापारी से आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। व्यापार में आज दोपहर बाद किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। सायं काल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी इसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो वह आज आपको उत्तम फल देगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप को अपने भविष्य की चिंता भी कम सताएगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिससे उनको मानसिक शांति भी मिलेगी। अत्यधिक श्रम से आज आपको कुछ थकान होगी, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिता के भाई के साथ व्यापार के कुछ मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज समाज में आपकी एक स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। यदि लंबे समय से आपके परिवार में कोई अवरोध चला रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के पदभार में वृद्धि हो सकती है। यदि आपका लंबे समय से कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आपको अपने आसपास में होने वाले विवाद से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके समाज में मान प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, इसे देखकर आपके मन में प्रसंसा होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने व बातचीत करने का समय मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज परिवार में आपके उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी।

तुला 

आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग की वृद्धि के लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अपने जरूरी दस्तावेज चेक करके जाएं। संतान के विवाह संबंधी परेशानी आज हल होगी, इससे परिवार के सभी सदस्य परेशान नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि कहीं लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझें, उसके साथ-साथ लोग अपने लिए भी समय निकाल और अपने व्यापार की धीमी गति को तेज करने के लिए किसी से बातचीत करें। ऑफिस में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आपके मन में सक्रिय विचारों को दें, लेकिन फिर भी आप अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखें, नहीं तो वह आपके कुछ अच्छे रिश्तों को बर्बाद कर सकता है। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आज की छोटी मोटी बहस हो सकती है। संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव पर आज आप मोहर लगा सकते हैं। आज आपको किसी अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ प्राप्ति का रहेगा। व्यापार में भी आज आपकी कोई नई डील अचानक से फाइनल हो सकती है, जो आपके धन कोष में वृद्धि करेगी। जीवनसाथी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपकी टेंशन बढ़ सकती है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाएं, तो गाड़ी चलाते समय टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो वह आपका एक्सीडेंट करा सकती है। आज आप अपने दोस्तों की किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा बनेंगे, लेकिन ध्यान दें। व्यापार में यदि आज कुछ जोखिम उठाना पड़े, तो सोच विचार कर उठाएं, वह आपको लाभ दे सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता में भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने भाई व अपने जीवनसाथी के कुछ महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा। यदि आपके ऑफिस में किसी साथी से अनबन चल रही थी, तो वह आज उसका फायदा उठा सकता है और आपकी चुगली कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपके सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, आज उनको रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आज आपको कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपनी मेहनत के बल पर समय से समाप्त कर देंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...