सोमवार, 17 मई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 मई 2021

 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 17 मई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 11:34 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 01:22 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - गण्ड 18 मई रात्रि 02:50 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:39 से सुबह 09:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:09* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पापनाशिनी, पुण्यप्रदायिनी गंगा* 🌷

➡ *18 मई 2021 मंगलवार को श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती) है ।*

🙏🏻 *जैसे मंत्रों में ॐकार, स्त्रियों में गौरीदेवी, तत्त्वों में गुरुतत्त्व और विद्याओं में आत्मविद्या उत्तम है, उसी प्रकार सम्पूर्ण तीर्थों में गंगातीर्थ विशेष माना गया है। गंगाजी की वंदना करते हुए कहा गया हैः*

🌷 *संसारविषनाशिन्यै जीवनायै नमोऽस्तु ते।*

*तापत्रितयसंहन्त्र्यै प्राणेश्यै ते नमो नमः।।*

🙏🏻 *'देवी गंगे ! आप संसाररूपी विष का नाश करने वाली हैं । आप जीवनरूपा है। आप आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के तापों का संहार करने वाली तथा प्राणों की स्वामिनी हैं । आपको बार-बार नमस्कार है।'(स्कंद पुराण, काशी खं.पू. 27.160)*

🙏🏻 *जिस दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई वह दिन गंगा जयंती (वैशाख शुक्ल सप्तमी) और जिस दिन गंगाजी पृथ्वी पर अवतरित हुई वह दिन 'गंगा दशहरा' (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) के नाम से जाना जाता है। इन दिनों में गंगा जी में गोता मारने से विशेष सात्त्विकता, प्रसन्नता और पुण्यलाभ होता है। वैशाख, कार्तिक और माघ मास की पूर्णिमा, माघ मास की अमावस्या तथा कृष्णपक्षीय अष्टमी तिथि को गंगास्नान करने से भी विशेष पुण्यलाभ होता है।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷

🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*

🙏🏻 *

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भाइयों के सहयोग से आज आपके पारिवारिक बिजनेस में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सायंकाल का समय किसी परिचित के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में हो या नौकरी व अन्य क्षेत्रों में आज के दिन आपको कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष से ही मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े छात्रों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो उनका पूरा होना मुश्किल होगा। व्यापार मे आज आपको नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिनका भविष्य में आप को एकदम लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल के समय परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, इसमें परिवार के सब सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी

मिथुन 

आज का दिन आपके घर का वातावरण आनंदमय रखेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना मिलवाएं। कोई कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा। मित्रों व रिश्तेदारों से आज मधुर संबंध रहेंगे। अपने साथ आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए आज नई योजना भी दिमाग में आएंगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके कार्य व व्यवसाय में आपके लिए नई तरक्की लेकर आएगा। जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी। आज आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए वही कार्य करें, जो आपको पसंद है। आज आपको अपने ऑफिस में संघर्ष में मनमुटाव के आशंका बनती दिख रही है, इससे सावधान रहें और अपने काम पर फोकस रखें, नहीं तो अधिकारी आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। आज आप अपने घर पर जरूरी काम निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप सांसारिक विषयों में कम रुचि रखकर आध्यात्म की ओर मुड़ेंगे। कार्यक्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनो में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर खतरा मंडरा सकता है। आपकी रचनात्मकता भी प्रभावित होगी। पारिवारिक वातावरण मधुरम रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने भाइयों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए कष्टदायक रहेगा। पूर्व में आपने अपने व्यवसाय में जो लापरवाही की हैं, आज वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। नौकरी से जुड़े छात्र को आज अपनी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, नही तो आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यापार में बार-बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अधिक खर्चा होने से आज आपको पैसों की भी कमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति मे काफी बदलाव आएगा। संतान के विवाह से संबंधित आज कोई अहम निर्णय आप ले सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भाग दौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में घर के रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज पिताजी के सहयोग से समाप्त होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, अभी आपका जमीन जायदाद से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपको अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है, नहीं तो आपसे आपके परिवार के सदस्य भी नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में दुविधा के चलते किसी फैसले को लेने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे लाभ का अवसर आपके हाथ से निकल जाएगा। आज आपका किसी आपने से भी मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप अपने संतान के नौकरी के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी खयाति चारों ओर फैलेगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में यदि आज आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं क्योंकि भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ देगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नए अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें आज उन्हें कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि नौकरी व व्यापार में नवीनता ला सकें, तो भविष्य में यह आपके बहुत काम आएगी। सायंकाल के समय यदि आसपड़ोस में किसी से कोई भी विवाद होता है, तो आपको उसे बढ़ने नहीं देना है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ दे सकता है। दैनिक व्यापार में कई प्रकार के काम हाथ में आने से आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन परेशान ना हों। धैर्य रखकर काम करें। आपको बिल्कुल सफलता मिलेगी। परिवार में लिए गए निर्णय से आज आपको सुख और शांति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होगी। आज आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे आपको भरपूर लाभ लेना होगा। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कुंभ 

आज सुबह से ही नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी रहेंगे। आपको इसका ख्याल रखना होगा क्योंकि इसकी वजह से आपके कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में आज आपको उच्च अधिकारियों के साथ सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित रह सकते हैं। आज आपको जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करना है और ना ही कोई निर्णय लेना है, नहीं तो भविष्य में आपको इससे परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी कार्य सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य के संबंध में आज आपको कुछ ना कुछ शिकायत अवश्य रहेगी, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर का खाने-पीने से परहेज रखें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्य मे एकाग्रता को बनाए रखना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आपका सहयोग आपके साथी को सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों को आज धैर्य व अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धर्म कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रिंस जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44



 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...