शनिवार, 3 अप्रैल 2021

प्रेमिका से मिलने गया था. खंबे से बांध कर पीटा


आगरा। तीन बच्चों की मां के प्रेम संबंधों के चलते उससे मिलने घर  गए प्रेमी को ससुरालीजनों ने रंगे हाथ दबोच लिया। बेरहमी से पीटते हुए चौराहे पर ले आए। बिजली के खंभे से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा। करंट लगाने का प्रयास किया। आरोप है कि फांसी लगाने की भी कोशिश की गई।

घटना सुबह करीब आठ बजे की है। रुनकता निवासी महिला चार माह पहले कस्बे में लगी हॉट में गई थी। वहां उसकी मुलाकात ऑटो चालक बबुआ से हुई। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। आपस में फोन पर बात करने लगे। छुप-छुपकर मिलने लगे। विवाहिता के पति को शक हो गया। उसने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। घर में क्लेश होने लगी। ससुरालीजनों ने बहू को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत बहू को घर पर अकेला छोड़ा। पति काम पर चला गया। ससुरालीजन भी बहाना बनाकर चले गए। विवाहिता घर पर अकेली थी। आरोप है कि पीछे से बबुआ उससे मिलने आया। बबुआ घर में था। इसी दौरान ससुरालीजन आ गए। दरवाजा खटखटाया। बहू घबरा गई। पहले तो दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर पुलिस पहुंची। विवाहिता ने यह बोला कि घर में कोई नहीं है। बेवजह उस पर शक किया जा रहा है। पुलिस वापस लौट आई।

विवाहिता ने दरवाजा बंद रखा। बबुआ छत के रास्ते भागकर जा रहा था। भीड़ ने उसे दबोच लिया। पीटते हुए चौराहे पर लेकर आए। बिजली के खंभे से हाथ बांध दिए। नीचे के कपड़े उतार दिए। कमर पर शर्ट बांध दी। उसके बाद डंडों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशिक को बचाया। विवाहिता और आशिक को थाने लेकर आया गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस को भी मिला है। उसमें मारपीट करते जो भी दिख रहा है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...