शनिवार, 3 अप्रैल 2021

जिले में एक और अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा

 मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए खुसरोपुर रोड नहरपटरी जंगल ग्राम महबलीपुर ईख के खेत से एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र बनाते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजय उर्फ बादल पुत्र विनोद उर्फ ढाका निवासी बसायच थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है। 

मौके पर 6 तमंचा व 01 मसकट 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 05 अधबने तमंचा 315 बोर, 11 खोखा कारतूस विभिन्न बोर के, 06 नाल 315 बोर व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण 01 शिकंजा, 01 ग्राइन्डर मशीन व 05 ब्लेड, 05 बिट छोटी बड़ी, 10 फायरिंग पिन, 10 चाप लकड़ी की, 01 आरी लोहा, 11 आरी ब्लेड, 03 छैनी छोटी बडी, 03 पेचकश व 02 हथोडी आदि व अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बादल उपरोक्त शातिर किस्म का लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है, जिस पर हत्या का प्रयत्न, चोरी, लूट आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब 01 दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...