रविवार, 18 अप्रैल 2021

आज का पंचांग और राशिफल 18 अप्रैल 2021



🌞~ *आज का पंचांग* ~🌞

⛅ *दिनांक 18 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 10:34 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा 19 अप्रैल प्रातः 05:02 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - अतिगण्ड शाम 07:56 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:24 से शाम 06:59 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:57* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

*🌞श्री राधा नाम प्रचार ट्रस्ट* 

⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्कंद-अशोक-सूर्य षष्ठी*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷  * 🌷

➡ नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। बिना इसके नवरात्रि पूजा या फिर व्रत पूरा नहीं माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि विधान पूजा कर आठवें नवरात्रि या फिर नौवें नवरात्रि के दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग लगाया जाता है। धर्म ग्रन्थों के अनुसार 3 साल से लेकर 9 साल तक की कन्याओं को माता का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि में आप 1 से लेकर 9 कन्याओं तक का पूजन कर सकते हैं।

शास्त्रों में एक कन्या की पूजा से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दो की पूजा से भोग और मोक्ष, तीन की पूजा से धर्म, अर्थ व काम, चार की पूजा से राज्यपद, पांच की पूजा से विद्या, छ: की पूजा से छ: प्रकार की सिद्धि, सात की पूजा से राज्य, आठ की पूजा से संपदा और नौ की पूजा से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन अष्टमी या नवमी किसी भी दिन किया जा सकता है।

दो साल की कन्या कुमारी, तीन साल की त्रिमूर्ति, चार साल की कल्याणी, पांच साल की रोहिणी, छ: साल की कालिका, सात साल की चंडिका, आठ साल की शाम्भवी, नौ साल की दुर्गा और दस साल की कन्या सुभद्रा मानी जाती हैं।

🌤

🙏🏻 *

   🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रे* 

🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*

*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

यदि आर्थिक संकट या कर्ज के बोझ से दबे हों तो नवरात्रि में मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें।

अगर आप चाहते हैं क‍ि आपकी मनोकामना पूरी हो जाए। या देवी से क‍िसी मन्‍नत के पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं, तो नवरात्रि के 9 द‍िनों में से कभी भी देवी के मंदिर में लाल पताका जरूर चढ़ाएं। ऐसा आप घर के मंद‍िर में भी कर सकते हैं और देवी मां के मंद‍िर में भी। वहीं मन की कोई आस पूरी न हो पा रही हो तो नवरात्रि में पूरे कुछ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी को भोग लगाएं और बाद में इस भोग का सेवन सिर्फ आप करें।

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*

 

     

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 अप्रैल: शनि प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

 आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जाएंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधी चिंता आज समाप्त होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। माता जी के साथ कुछ  वैचारिक मतभेद हो जाने की वजह से परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन आपके कामकाज में नहीं लगेगा , लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक तनाव तमन्ना समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने परिवार के  सदस्यों से बहस बाजी में ना पड़कर उनकी सलाह को मानना आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन 

आज यदि आपने कोई मकान व दुकान खरीदने का मन बना रखा है, तो उसमें सफलता मिलेगी और भविष्य में इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को जल्दबाजी से ना करे, धैर्य रखकर करें।

कर्क 

आज आपके व्यापार को किसी बुजुर्ग की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा चारों ओर फैलेगा। इसके लिए आप पर्यत्न करते रहें। किसी भी गलतफहमी को पैदा ना होने दें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हर्षोल्लास में व्यतीत करेंगे। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें आपको फायदा होगा। आज आप अपने घर की जरूरतों के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आर्थिक बोझ भी कम होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। कपड़ा व्यापार कर रहे व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है और प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन आपको अपनी व अपने परिवार के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखना होगा और भीड़भाड़ वाली जगहो पर जाने से बचना होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके किसी शत्रु को आपकी प्रगति से जलन हो सकती है, इसलिए सभी से अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित भी कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला सहकर्मी व अधिकारी सहयोग कर सकते हैं । आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने का प्रयास करना होगा। गाया आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी और व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि लंबे समय से आपके घर के कुछ कार्य लटके हुए थे, तो आज आपको उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आ रही समस्याए आज समाप्त होगी। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा और व्यवहार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। संतान को अपने भविष्य में आगे बढ़ते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। भाइयों तथा मित्रों की मदद के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल का समय आप धार्मिक कार्यों में अपना मन लगा सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में घर के सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में नई चीज शामिल करने से स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी और पुरानी देनदारियों से भी आप मुक्त हो सकते हैं। लव लाइफ में आपको कोई उपहार मिल सकता है, जिसकी वजह से नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम जीवन सुखमय होगा। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन उसमें पहले आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्टों पर आपके सुझावों का स्वागत होगा और आपको उसमें नेतृत्व करने को भी कहा जा सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल होगा।

मकर 

आज का दिन आपको अपने आलस्य को दूर भगाकर आगे बढने का होगा। अपने कार्य क्षेत्र के लंबित पड़े कार्य को पूरा करने करना होगा। आपके अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी और आप अपनी वाणी से भी सभी को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार व मित्रों को उधार देने से बचना होगा अन्यथा धन वापस आने की संभावना कम है। घर के किसी सदस्य के विवाह के कार्यक्रम में आज आप सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम व स्नेह बनाए रखें।

कुंभ

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए सफलतादायक रहेगा। आज आपके रिश्ते में सम्मान बढ़ेगा। यदि आपके जीवनसाथी ने आपको अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और किसी कार्य में उनकी मदद भी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग मिलने से आपकी ख्याति बढ़ेगी। यदि विदेश में आपका कोई भाई या बहन रहता है, तो उनसे आज मुलाकात हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनो के साथ व्यतीत करेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के लिए हानिकारक हो सकता है। आज आपकी खोई हुई चीज व धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में मुश्किल आ सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से मार्गदर्शन से आज कोई लाभ हो सकता है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और डॉक्टर से सलाह लेते रहे।



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     



 

शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...