सोमवार, 5 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 अप्रैल 2021

 

🌞 ~ *आज का


हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी 06 अप्रैल रात्रि 02:18 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा 06 अप्रैल रात्रि 02:05 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - शिव शाम 04:54 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:02 से सुबह 09:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:29* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े होते हैं तो रोज सुबह शाम श्रीराम और सीता की तस्वीर या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।


🌷 *कब्जनाशक प्रयोग* 🌷

👉🏻 *कब्ज अनेक रोगों का गढ है। कब्ज दूर करने के लिए निम्न उपाय करें।*

👉🏻 *रात को हरड़ पानी में भिगोकर रखें। सुबह थोड़ी सी हरड़ उसी पानी में रगड़ें और थोड़ा सा नमक मिलाकर पियें।*

👉🏻 *सूर्योदय से पहले खाली पेट रात का रखा हुआ पानी आवश्यकतानुसार पियें (गुनगुना हो तो उत्तम)।*

👉🏻 *मेथी के पत्तों की सब्जी खायें।*

👉🏻 *धनिया, पुदीना, काला नमक व काली मिर्च की चटनी भोजन के साथ लें।*

👉🏻 *श्वास बाहर निकालकर गुदाद्वार का संकोचन विस्तरण (अश्विनी मुद्रा) करने को थलबस्ती कहते हैं। यह प्रयोग रोज तीन-चार बार करने से भी कब्ज दूर होता है और वीर्यहानि, स्वप्नदोष एवं प्रदर रोग से रक्षा होती है। व्यक्तित्व विकसित होता है।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में शांति आने का अद्भुत चमत्कार* 🌷

🔥 *शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर गहरा श्वास लेके रोकें फिर ‘ॐ तं नमामि हरिं परम् |’ मंत्र बोले | ऐसा १५ – २० मिनट नियत समय, नियत स्थान पर कुटुम्ब के सभी लोग करें | ३ – ४ दिन में अद्भुत चमत्कार होगा, घर में शांति होगी |*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *समस्याओं से छुटकारा पाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पौराणिक कथाओं में सिंदूर का आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसे बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं कैसे इसका उपयोग करके आप अपने जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं..*

➡ *जिन लोगों को अक्सर एक्सीडेंट का सामना करना पड़ता है उन्हें मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में सिंदूर दान करना चाहिए । इस उपाय से एक्सीडेंट का भय खत्म हो जाएगा ।*

➡ *एक पान के पत्ते में थोड़ी फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबाकर आ जाएं ।पलटकर न देखें आपकी लोकप्रियता बढ़ने लगेगी ।*

➡ *यदि पैसों की कमी से परेशान रहते हैं तो एकाक्षी नारियल पर सिंदूर लगाकर उसे लाल वस्त्र में बांधकर पूजा करें और माता लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए तिजोरी या सुरक्षित जगह पर रख दें ।*

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बन रहे हैं, लेकिन यदि आप समझदारी से कार्य करेंगे, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उसके वापस आने की संभावना कम होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा देते हुए कुछ असुविधा हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतनी होगी। शाम का समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष 

यदि नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने अधिकारी वर्ग से अच्छे संबंध रखने होंगे और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज का दिन आपकी पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी का होगा और विरोधी प्रशस्त होंगे। आज आपके परिवार का खर्च अचानक से बढ़ सकता है, जो आपके लिए मानसिक तनाव पैदा कर सकता है, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो आप भविष्य में आर्थिक संकट की चपेट आ सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग मिलेगा और आपके अटके हुए सरकारी काम भी आज पूरे होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। छोटे बच्चे बहुत खुश नजर आएंगे। आज आपको धन के मामले में ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें। मौसम मैं बदलाव के कारण अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफलता दायक रहेंगी और आपकी कुछ कोई नई डील फाइनल हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क 

आज का दिन लव मैरिज के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। शुरूआत में कुछ अवरोध आएंगे, लेकिन अंत में सभी आपकी बातों से सहमत नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने से व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा की दिशा में किए गये प्रयास सार्थक होगे। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से चेकअप कराते रहें। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

सिंह 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए गुरुजनों की मदद से भविष्य में रणनीति बनाने का ऑप्शन प्राप्त करायेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होने से आप के प्रभाव व प्रताप दोनों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई उपहार ला सकते हैं। जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर भी ले जा सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता के लिए कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपको बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी आपकी रचनात्मक क्रियाओं से प्रभावित होंगे और जरूरी कार्यों में आपकी सलाह लेंगे, जिससे आपका प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भी भाग लेंगे, जिसमें धन भी व्यय होगा, लेकिन उससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य के प्रति जो चिंता थी, वह आज समाप्त होगी।

तुला 

आज आपके राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी, अच्छा जन समर्थन मिलेगा शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा और भविष्य में आपको उनसे अच्छा लाभ भी होगा। आज आपको आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा अन्यथा आपके धन कोष में कमी आ सकती है और भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल नतीजे प्राप्त होंगे। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो वह आज फिर से सर उठा सकती है और आपको परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनके लिए उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और अधिकारियों और साथियों के बीच आप की छवि में भी सुधार आएगा। जीवन सुखमय होगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा और आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, तभी वह आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। यदि आज आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही करें, तभी सफलता प्राप्त होगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन नौकरी से जुड़े छात्रों को अपने कार्य में एकग्रता बनाए रखने के लिए और अपनी वाणी से अधिकारियों को प्रसन्न करना होगा। यदि कोई संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से समाप्त होगा। व्यापार में धन आगमन करने मे कुछ कठिनाई हो सकती है। मम्मी पक्ष से धन लाभ होने की आशंका बनी हुई है। आज शाम के समय आप अपनी माता जी के लिए कोई भी उपहार ला सकते हैं।

मकर 

आज के दिन आप अपने व्यापार में अच्छी इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण अच्छे लाभ की प्राप्ति करेंगे और मित्रों के सहयोग से व्यवस्था की योजना को आज बल मिलेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह हर संभव कोशिश करेंगे आपको परेशान करने की, लेकिन आपको अपने काम पर ही ध्यान देना है, इधर उधर की बातों में ना पडे और सतर्क रहें। परिवार के व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं।

कुंम्भ

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज व्यापार में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी और आपको नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके व्यापार को चरम तक पहुंचेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। चिकित्सा से जुड़े जातको की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए उनके बाहर के खानपन का पर ध्यान रखें।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो वह आप सफल होगा, उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी, जिससे उनकी सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, नहीं तो आपको हानि हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। यदि किसी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...