रविवार, 4 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी 05 अप्रैल प्रातः 02:59 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा 05 अप्रैल रात्रि 02:06 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - परिघ शाम 06:43 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:21 से शाम 06:54 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:30* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि और रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पारिवारिक कलहनाशक प्रयोग* 🌷

 👉🏻 *पति-पत्नी में झगड़ा हो गया हो और उसका शमन करना हो तो पति-पत्नी दोनों पार्वतीजी को तिलक करके उनकी ओर एकटक देखें तथा प्रार्थना करें | अगर पति पत्नी को निकाल देना चाहता है तो पत्नी यह प्रयोग करें | इससे झगड़ा शांत हो जायेगा |*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दही कैसी खाना* 🌷

👉🏻 *दही खट्टा दुश्मन को भी नहीं खिलाना और दही खाने से तो नाड़ियों में blockage होता है बड़ी उम्र में; दही को मथ के लस्सी बनाओ फिर मक्खन सब खा लो; लस्सी पी सकते हैं, दही नहीं, और दही खट्टा तो बहुत नुकसान करता है*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर को तीर्थ जैसा पवित्र बनाएं* 🌷

🔥 *सुबह - शाम घी का दीपक करें।*

⬜ *जहाँ सोते हैं वहां २-३ दिन पुरानी चादर न बिछी रहे । एक या दूसरे दिन चादर बदल दें ....फिर भले पानी से ही धो कर सुखादें ।*

🍝 *घर में नाश्ता करने से पहले सफाई हो जानी चाहिए । ऐसा करने वाले के घर से लक्ष्मी जाती नहीं ।*

🍽 *जूठे बर्तन रख कर न सो जाएँ ।*

🙏🏻 *पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक व्यय होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह आपके व्यापार के लिए उन्नति का कारण बनेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने और अपने रूठे जीवन साथी को मनाने की कोशिश करें। आपके भाई की सलाह आपके व्यापार की उन्नति का कारण बनेगी, इससे आपका अपने भाई के साथ रिश्ता भी मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय आज उत्तम है।

वृष

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। माता जी के साथ आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में रोजमर्रा के खर्च पर आप कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जो आपको परेशानी में डाल सकता है। यदि आपको  कोई परेशानी चल रही है, तो शाम के समय उसको खत्म करने के लिए आपको पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। संतान को आज धार्मिक कार्य में जुटे देख मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए सफलता दायक रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर आज सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। जीवन में आनंद समय व्यतीत होगा। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती है। भाई बहन की शादी का प्रसंग प्रबल होगा। माता पिता की सेवा करने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए नई उन्नति की किरण लेकर आएगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा और अपने आलस्य को त्यागना होगा, जो लोग भी विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं, आज उनके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आज आप के कार्य से प्रभावित होंगे, बुद्धि व विवेक से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक से आज कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विदेश में रहने वाले के परिवार से शुभ समाचार मिलेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे-अच्छे विभाग के प्रस्ताव आएंगे। आज आप गरीबों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। इस कार्य में जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आपके रुचि धर्म व अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। आज आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ धन की आवश्यकता हो सकती है।

कन्या 

आज के दिन आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो आप नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी आप की आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंतित ना हो। मित्रों की सहायता करने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव में आज वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद विवाद की आशंका बन रही है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी।

तुला 

आज आपको पारिवारिक सदस्यों का व्यापार में सहयोग मिलने से कठिनाइयां कम होगी। अधिक परिश्रम करने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपका आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट सफल होने से सभी लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।सायंकाल के समय किसी जोखिम भरे कार्यों को करने से बचे, नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपको भागदौड़ के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप को पेट से संबंधित रोग होने की आशंका बन रही है। आपके व्यापार मे कुछ योजना बनेगी, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आप व्यापार में कुछ नए-नए बदलाव करेंगे, जिनका भविष्य में आपको उत्तम लाभ होगा। आज आपके भाई बहन के विवाह का प्रस्ताव प्रबंध हो सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

धनु 

आज का दिन आपकी प्रोन्नति का होगा और अधिकारी वर्ग आपका पूरा सहयोग करेंगे और आप के पद व गरिमा वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। यदि आप अपने व्यापार में अपने मन के बाद दूसरों से ज्यादा ना करें, तो आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों सहयोग मिलेगा और प्रतियोगिता परीक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज शाम का समय आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए होगा,लेकिन यह तभी होगा जब आप अपने आलस्य को दूर रखेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होते ही नजर आएंगे और धार्मिक कार्य में भी आपका सहयोग बढ़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो वह आज किसी बड़ी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ नजर आ रहा है। निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ होगा। शाम के समय किसकी धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। प्रॉपर्टी में निवेश की सोच रहे हैं, तो आपके लिए उत्तम रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके भविष्य की नई योजनाओं के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उसमें माता पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। व्यापार में छात्रों के कारण आज आपको कुछ परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में आज किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती हैं, इसमें आपको परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी, अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवन साथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज प्रमोशन होने की भरपूर संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज किसी अन्य व्यक्ति की वजह से अकस्मात चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। आज के दिन अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की आशा है। नौकरी में जुड़े जातकों के ऊपर आज कार्य का बोझ बढ़ सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



  

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060    

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...