नई दिल्ली। गर्मी के कहर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सोमवार की सुबह दिल्ली.एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली.एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वानुमान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से सोमवार से बुधवार तक बारिश का अनुमान है। जिसके तहत सोमवार व मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से बारिश होने के आसार हैं। वहीं बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी। जिसके तहत दिल्ली का अधिकतम तापमान 3 डिग्री से अधिक की गिरावट के साथ गुरुवार तक 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान में धीरे .धीरे बढ़ोतरी होगी।
आज और कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थानए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गरज के साथ ओले गिरने की संभावना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें