रविवार, 7 मार्च 2021

एम एल सी अश्विनी त्यागी के सम्मान में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा त्यागी समाज का देश के लिए बड़ा योगदान





मुजफ्फरनगर । त्यागी समाज ने एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को प्रथम आगमन पर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने उनकी मांग पर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। 

 मुज़फ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के एमएलसी बनने के बाद प्रथम आगमन पर मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी के  पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री का जगह-जगह स्वागत सम्मान किया। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने शिरकत की। देर शाम को त्यागी धर्मशाला में त्यागी समाज के लोगों ने अश्विनी त्यागी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि विधान परिषद का सदस्य बनने के बाद आज मेरे परिवार त्यागी समाज ने हृदय की गहराइयों से मेरा स्वागत किया है। इस मौके पर एमएलसी अश्वनी त्यागी ने नगर पालिका अध्यक्ष से कहा कि त्यागी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किसी सड़क का नाम रखा जाए। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, आशीष त्यागी (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ)नगरपालिका सभासद कार्यक्रम आयोजक राजू त्यागी,जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी,ठेकेदार आदेश त्यागी, गोपाल त्यागी व भाजपा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल के अलावा सहित सैकड़ों त्यागी समाज के लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...