बुधवार, 24 मार्च 2021

घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल


पानीपत। एक घर से तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया है कि पानीपत के शिव नगर में दो साल पहले खरीदे गए मकान का फर्श ऊंचा उठाने के लिए खुदाई के दौरान एक जगह हथौड़ा मारने पर फर्श के नीचे गड्ढे से तीन नर कंकाल मिले।

बताया गया है कि आदेश कुमार ने करीब दो-ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खुदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया, ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान नहीं लेते। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...