मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसी के सौतेले भाई ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार अनैतिक संबंध बनाता आ रहा था, जिसमें उसका बहनोई भी सहयोग करता रहा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है। आरोपी की आज बारात जानी थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ सौतेले बेटे ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में गांव भंडूरा निवासी दामाद भी आरोपी का सहयोग कर रहा था। पीड़िता के अनुसार, सात मार्च को भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इस पर पीड़िता ने आरोपी सौतेले बेटे व दामाद के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु कई जगह दबिश दी जो खबर लिखे जाने तक जारी है। परिजनों के अनुसार आरोपी का रिश्ता तय हो चुका था और बुधवार को (आज) ही उसकी बरात भी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू होने से आरोपी की शादी भी खटाई में पड़ गयी।
सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है व आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें