शुक्रवार, 5 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 मार्च 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 मार्च 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 07:54 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 10:38 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

⛅ *योग - हर्षण रात्रि 08:44 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:22 से दोपहर 12:50 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:43* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *“ॐ लक्ष्मीनारायणाय नम: ॐ लक्ष्मीनारायणाय नम: |” जप करके स्नान करें | - 


                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


  🌷 *श्रद्धा -भक्ति बढ़ाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *गीता के १२ वें अध्याय का दूसरा (२) और बीसवां (२०) श्लोक .. केवल दो श्लोक का पाठ कर के... भगवद गीता हाथ में रख कर..हम शुभ संकल्प करें कि " हे भगवन ! आप ने ये दो श्लोकों में जो परम श्रद्धा की बात बताई है वो हमारी हमारे गुरु चरणों में हो जाये " तो वो वचन भगवन के हैं ...भगवान सत्स्वरूप हैं तो उनके वचन भी सत है और हम उन वचनों का पाठ कर के संकल्प करें तो जो सचमुच अपने गुरु में श्रद्धा भक्ति बढ़ाना चाहते हैं उनका संकल्प भी ऐसा ही हो जाएगा ।*

🌷 *शोल्क :-*

*मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते।*

*श्रद्धया परयोपेतास्ते मे युक्ततमा मताः।।2।।* 

🙏🏻 *श्री भगवान बोलेः मुझमें मन को एकाग्र करके निरन्तर मेरे भजन-ध्यान में लगे हुए जो भक्तजन अतिशय श्रेष्ठ श्रद्धा से युक्त होकर मुझ सगुणरूप परमेश्वर को भजते हैं, वे मुझको योगियों में अति उत्तम योगी मान्य हैं।(2)*

🌷 *ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते।*

*श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः।।20।।*

🙏🏻 *परन्तु जो श्रद्धायुक्त पुरुष मेरे परायण होकर इस ऊपर कहे हुए धर्ममय अमृत को निष्काम प्रेमभाव से सेवन करते हैं, वे भक्त मुझको अतिशय प्रिय हैं।(20)*

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *उम्र बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती हैं ... उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग ...२ हात ....२ पैर... और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।*


पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद दिख रही है। शाम के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के सदस्य उनकी आवभगत में जुटे नजर आएंगे। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने की कोशिश करें, ताकि वह समय रहते पूरे हो जाए। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल रहेंगे

वृष 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी जनक रहने वाला है। भागदौड़ भी अधिक रह सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द या वायु प्रकोप ऐसी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको आज अपने परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी, जिससे आपकी व्यवसाय में तरक्की होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ नामकरण विवाह जन्मदिन इत्यादि में जा सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने शुरू होंगे, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए से बचने की कोशिश करें।

कर्क 

आज का दिन आपको अपने फालतू के खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। विद्यार्थियों की कला व क्रीड़ा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मेला व सिनेमा हॉल में घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी की सालाह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी हर संभव मदद करेगी, जिससे आपको अपना आगे का रास्ता साफ नजर आएगा। जीवन साथी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।

सिंह 

आज का दिन व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको आपके दिए गए उधर धन को वापस दिलवाएगा। आपके मन में खुशी तो रहेगी, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहेगी, जिससे आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। साहस व धैर्य से काम ले, नहीं तो जल्दी में कोई नुकसान हो सकता है। आज धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी। कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज का दिन आपके परिवार में आपस में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह विवाद बढ़ सकता है, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से इस विवाद को सुलझाया जा सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में आपको कुछ धन लाभ होने की आशंका बन रही है, इससे आपके रुके हुए कार्य फिर से प्रगति पर चलने लगेंगे। आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ तनाव भरी स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला 

आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। यदि कोट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें आपकी विजय होगी। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता का समाचार सुनकर आपका मन खुशी से ओतप्रोत होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खुशी मनाते नजर आएंगे। आज आपके पराक्रम में धन में वृद्धि होने के योग भी भरपूर हैं।

वृश्चिक 

राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर आपके व्यवसाय को एक नई गति देंगे। ऑफिस व व्यवसाय में आज कोई पिता समान व्यक्ति आपके आगे आकर मदद करेगा, जो आपकी सभी समस्याओं को खत्म करेगा। आपका खराब हुआ मूड अच्छा हो जाएगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं का कुछ सामान खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा।

धनु 

आपके सामने कुछ नए-नए खर्च से निकल कर आएंगे और जिन्हें आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इससे आपकी बजट भी खराब हो सकता है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको चौकन्ना रहना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता थोड़ी कम होगी। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखिए।

मकर 

आज यदि आप कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो सोच समझ कर लें। भविष्य में वह आपको कोई परेशानी ना दें। यदि आज आपको कोई प्रस्ताव आपको मिले, तो उसे स्वीकार करें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को हिला कर रख देगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए-नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। मामा पक्ष से रिश्तों में सुधार होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपको धन के मामले में विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना होगा। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य बहुत लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। पारिवारिक कार्यो मे दौड़ धूप ज्यादा रहेगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की उन्नति देखकर आपका मन हर्षित हो उठेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो वह भी आज आपको प्राप्त होती दिख रही है, लेकिन धन व्यय अधिक हो सकता है। व्यवसाय में नए-नए उपकरणों के प्रयोग से आज आपको लाभ होगा। आपकी माताजी का जीवन साथी में आपस में कुछ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों को मित्रों की सहायता से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...