बुधवार, 24 मार्च 2021

आज का पंचांग और राशिफल 24 मार्च 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 मार्च 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*घ

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी सुबह 10:23 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - अतिगण्ड दोपहर 11:42 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:16 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:40* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *24 मार्च 2021 बुधवार को सुबह 10:24 से 25 मार्च, गुरुवार को सुबह 09:47 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 25 मार्च, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  .विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..


 📖 * 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। बाहर का खाने से बचें, नही तो सेहत को नुकसान हो सकता है। आपकी नौकरी में आज आप के विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करें, आपको उनको आपके स्नेह की आवश्यकता है। आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

वृष 

आज का दिन आपके मंगल कार्यों के लिए होगा। आज आपका अपने प्रेमी से मिलन होगा, जिससे आपके मन में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहेगा, लेकिन व्यापार में आज कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे आपके धन के कारण में कुछ अड़चन आ सकती हैं, लेकिन परेशान ना हो। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से यह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी

मिथुन 

आज का दिन थोड़ा सतर्कता से चलने का होगा। आज अपनी नौकरी में आसपास के किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो झगड़ा बढ़ सकता है। आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर आज चर्चा होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके व्यापार व व्यवसाय में आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ की उम्मीद दिख रही है, जिससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और आपके रुके हुए कार्य भी आज आसानी से पूरे होंगे। भाई बहनों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन संतान की पढ़ाई से लेकर कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

सिंह 

आज का दिन आपका व्यस्तता से भरा रहेगा। मेहनत के बाद ही उसका अधिक फल मिल पाएगा। व्यापार व व्यवसाय के लिए की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी से बहस बाजी में आज ना पड़ें। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई स्पेशल प्रोग्राम बना सकते हैं, जिसमें आप कामयाब रहेंगे। आज शाम के समय माता जी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

कन्या 

आज आपको अपनी जमीन व जायदाद के प्रति सतर्क रहना है। यदि कोई बंटवारा होता है, तो उसमें अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें, तभी सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। आज आप किसी काम के व्यक्ति पर पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के बीच आप अपने जीवन साथी के लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता के लिए कुछ और रणनीति बनाएंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आप की नौकरी में कुछ खास परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन आपको उससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपके काम बनते रहेंगे। आज उसी काम को करने की कोशिश करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। आपके व्यापार के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होने की उम्मीद है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आज आप लाभ उठाएंगे, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, लेकिन खानपान पर ध्यान देने से वह ठीक हो जाएगी। यदि मकान व दुकान से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। पिताजी को आज आंखों में कोई कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

मकर 

आज के दिन कुछ छोटे-मोटे झगड़े लगे रहेंगे, लेकिन दोपहर तक आपकी सूझबूझ से वह समाप्त हो जाएंगे। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों में बुजुर्गों को किसी सदस्य की चिंता सता सकती है, लेकिन अपनी सूझबूझ व समझदारी से उनको समझाने में कामयाब रहेगे, खर्चे अधिक होंगे। अपनी माता जी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते है

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस के कामों को धीरे-धीरे ही करेंगे, तो फायदा होगा। यदि आप साझेदारी में कोई निवेश करने का सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। मेहनत से किए गए कामों के अच्छे नतीजे निकल कर सामने आएंगे। व्यापार के लिए भाई बहनों की सलाह कारगर साबित होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में यदि निवेश से संबंधित कोई तनाव है, तो वह आज समाप्त होगा। परिवार के सदस्य व दोस्तों के साथ आज घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती कोई काम ना करवाएं। सायंकाल के समय आज कोई अतिथि आपके घर आगमन कर सकता है और संतान के विवाह संबंधित विषय पर चर्चा हो सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। 

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष :  2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...