शनिवार, 20 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 20 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 20 मार्च 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी शाम 04:46 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - प्रीति सुबह 11:58 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:44 से सुबह 11:15 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:44* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:48* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - सप्तमी वृद्धि तिथि*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷

👉🏻 *21 मार्च 2021 रविवार को सुबह 06:45 से 07:11 तक रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*

🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*

🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞

🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*

🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*

🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞

🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*

🌷 *2. ॐ रवये नमः।*

🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*

🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*

🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*

🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*

🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*

🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*

🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*

🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*

🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*

🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*

🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इससे आपकी आगे की राह और आसान हो जाएगी, जिसे देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपका अच्छा व्यवहार सबको खुश कर देगा। शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी के कारण परेशानी हो सकती है लेकिन जल्दी सब पर नियंत्रण होगा। इसमें भागदौड़ और धन व्यय होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी।

वृष 

आज आपके परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्गों की सलाह आवश्यक होगी। संतान के भविष्य की आज थोड़ी चिंता सता सकती है। व्यापार व व्यवसाय को आज नई गति मिलेगी। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि अधिक भागदौड़ से पैरों में दर्द इत्यादि की समस्या हो सकती है।

मिथुन 

आज आपको अपने व्यवसाय के लिए यदि कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। आज आपकी सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ती दिख रही है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज माता के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है, इसलिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। नौकरी में आज उच्चाधिकारियों की कृपा से आपका प्रमोशन होता दिख रहा है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अचानक से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। रात्रि का समय भगवान की पूजा व आस्था में व्यतीत होने से आपको लाभ होगा। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको राजनीतिक क्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। संतान के प्रति दायित्व की भी आज पूर्ति होगी। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं, तो आज उनको पूरा करने का दिन है। आज आप अपने व्यवसाय में नई नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे। आज आपको आंखों संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, इसीलिए सावधानी बरतें। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक होगा। आज बिजनेस के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। जिसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज का दिन परोपकार व सेवा करने में व्यतीत होगा और शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर भी वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव महसूस होगा और मन से भी आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

तुला 

आज विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। आज आपकी वाणी की सौम्यता दूसरे लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। आज भाग दौड़ अधिक हो सकती है, जिससे आपके स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में अपनी वाणी पर संयम ना रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वाणी में सौम्यता बनाए रखें। आज का दिन आपके लिए सुखदाई रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपके धन सम्मान व यश कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपके रुके हुए काम बनते दिख रहे हैं, लेकिन आलस को त्याग कर आपको आगे बढ़ना होगा। सायं काल का समय आप अपने प्रिय जनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज के दिन आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी है क्योंकि आपका धन फंस सकता है, जिसके लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको असफलता ही प्राप्त होगी, इसलिए सावधानी बरतें। आज घर की कुछ वस्तुओं पर धन का खर्चा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से खुशी होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी में कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। आज धार्मिक स्थानों पर जाने का प्लान भी बन सकता है। वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें क्योंकि उसकी अकस्मात खराबी से आपका खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ 

यदि आज किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो उसके क्रय विक्रय के साथ उसके पूर्व सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले और कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आज पुत्र व पुत्री में से किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे और भागदौड़ अधिक रहेगी और खर्च की स्थिति रहेगी। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करना हो, तो सोच समझ कर करें।

मीन

आज का दिन विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक भार को कम करने के लिए होगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जो आपके काम आएगी। आज माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद से आपके बिजनेस में चार चांद लगेगे, जिससे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेगे। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और जीवन साथी के साथ पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे जीवन साथी काफी खुश नजर आएंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...