रविवार, 14 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 14 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 14 मार्च 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 05:06 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 15 मार्च रात्रि 02:20 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - शुभ सुबह 07:40 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:18 से शाम 06:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:49* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:46* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीती संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 11:39 से शाम 06:04 तक), चन्द्र-दर्शन*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रायश्चित जप* 🌷

🙏🏻 *पूर्वजन्म या इस जन्म का जो भी कुछ पाप-ताप है, उसे निवृत्त करने के लिए अथवा संचित नित्य दोष के प्रभाव को दूर करने के लिए प्रायश्चितरूप जो जप किया जाता है उसे प्रायश्चित जप कहते हैं |*

🙏🏻 *कोई पाप हो गया, कुछ गल्तियाँ हो गयीं, इससे कुल-खानदान में कुछ समस्याएँ हैं अथवा अपने से गल्ती हो गयी और आत्म-अशांति है अथवा भविष्य में उस पाप का दंड न मिले इसलिए प्रायश्चित – संबंधी जप किया जाता है |*

🌷 *ॐ ऋतं च सत्यं चाभिद्धात्तपसोऽध्यजायत |*

*ततो रात्र्यजायत तत: समुद्रो अर्णव: ||*

*समुद्रादर्णवादधि संवत्सरो अजायत |*

*अहोरात्राणि विदधद्विश्वस्य मिषतो वशी ||*

*सूर्याचन्द्रमसौ धाता यथापूर्वमकल्पयत् |*

*दिवं च पृथिवीं चान्तरिक्षमथो स्व: || (ऋग्वेद :मंडल १०, सूक्त १९०, मंत्र १ - ३ )*

🙏🏻 *इन वेदमंत्रों को पढ़कर त्रिकाल संध्या करें तो किया हुआ पाप माफ हो जाता है, उसके बदले में दूसरी नीच योनियाँ नहीं मिलतीं | इस प्रकार की विधि है |*

🙏🏻 

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी कहा विराजती है* 🌷

🙏🏻 *जहाँ भगवान व उनके भक्तों का यश गाया जाता है वहीँ भगवान की प्राणप्रिया भगवती लक्ष्मी सदा विराजती है | (श्रीमद् देवी भागवत )*

🙏🏻

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मन चंचल हो तो* 🌷

😇 *जब भी संध्या करने बैठे सुबह या शाम को | तो २४ बार मन में राम नाम का उच्चारण करके फिर बैठे | खाली २४ बार, उँगलियों पर नहीं गिनना १,२,३ मन में ही जपना मन में ही गिनती करना | मन चंचल हो तो इससे मन शांत हो जाता है कई लोग बोलते हैं न हम जप करने बैठते हैं मन नहीं लगता | तो २४ बार करके बैठे | अपनी मन की आँखों के आगे अपने इष्ट अपने को रखें | कि मेरा मन जप में, ध्यान में, उपासना में लग जाये | तो बड़ा भारी लाभ होता है | तो ब्रह्म राम ते नाम बड़, वरदायक वरदानी | ये नाम जो है वरदान देने वालो को भी वर देने वाला है | ऐसी इस नाम में शक्ति है |*

🙏🏻 

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ लेकर आएगा। संतान के एडमिशन या किसी प्रतियोगिता की परीक्षा के लिए आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर की किसी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए जीवनसाथी के साथ बाजार जा सकते हैं, जिसकी आज प्राप्ति होती दिख रही है, जिससे मन में सुकून रहेगा। प्रेम संबंधो में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। युवाओं को रोजगार के लिए नए नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम को संकल्प लेकर करेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष 

 आज आपका पारिवारिक बिजनेस परिवार के लोगों की सलाह मशवरे का मोहताज रहेगा। परिवार के व्यक्तियों की सलाह से उसमें उन्नति होगी और आपका आत्मबल बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ होने की भरपूर योग बन रहे हैं और कामकाजी गतिविधियों को अपनी जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आनंद दायक समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में आज सभी का सहयोग मिलेगा और सफलतापूर्वक विस्तार भी करेंगे।

मिथुन 

यदि आज आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें किसी विशेषज्ञ व अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सम्मान बढ़ेगा और कोई उपहार मिल सकता है। छात्र अपनी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे नजर आएंगे। यदि आप अपने करियर में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है।

कर्क 

 आज आपके प्रेम जीवन में मधुरता आयेगी और बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। इससे जीवन साथी के चेहरे पर खुशी का भाव देखने को मिलेगा। विदेश जाने की संभावनाएं प्रबल रूप से बनेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिसमें अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। पुराने मित्रों से धन लाभ होने की उम्मीद है। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

सिंह 

आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योकि जरूरत से ज्यादा खरीदारी आपको मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें। परिवार की किसी जरूरत को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेम जीवन में आज कहीं घूमने फिरने की योजना बनेगी और उसके लिए कुछ तैयारी भी करनी होगी। आज शाम का समय आप धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।

कन्या 

  कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर आज मानसिक तनाव सकता है। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन का वातावरण बनेगा। यदि कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आर्थिक लाभ होगा। शाम के समय किसी विवाद को लेकर परिवार में कटुता आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें। व्यापार कर रहे लोगों की स्थितियां बेहतर नजर आएंगी। छात्रों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण मधुरमय रहेगा। आज आप अपने प्रेम के बारे में परिवार को बता सकते हैं, जिससे परिवार का माहौल अधिक खराब हो सकता है।

तुला 

 आज आप अपने माता पिता के साथ तीर्थ स्थान पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने मित्र की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक एकाग्रता की आवश्यकता पड़ेगी। यदि कोई संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो स्थिति आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। नौकरी व कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कार्य रुके हुए थे, आज उनको पूरा करने का समय मिलेगा।

वृश्चिक 

संतान से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का भी लाभ उठाएंगे। यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमे भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार को सुधारने के लिए कुछ परिवर्तन करने होंगे, तभी उन्नति के अवसर बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यस्तता के बीच में प्रेम जीवन के लिए समय निकाल लेंगे और उनके साथ अधिक से अधिक समय गुजारना पसंद करेंगे। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। इसकी वजह से परिवार का वातावरण कुछ अवसाद में हो सकता है। आपको मनचाही शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से बातचीत करके आज मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार में आज कुछ अप्रिय शत्रु सर उठा सकते हैं, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मकर 

संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों को स्थाई रिश्तो में बदलने की योजना बनेगी। आपके द्वारा की गई एक्सरसाइज से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप अपने व्यापार को एक नई गति देने की कोशिश में लगे नजर आएंगे। किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

कुंभ 

यदि आप किसी को पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो ना करें क्योंकि उससे पैसे के वापस आने की उम्मीद कम है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आज आपके अनुकूल होगा और नए कार्यों पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी ख्याति मे वृद्धि होगी। पिता के साथ संबंधों में मधुरता ही जीवन साथी के साथ आप मधुर समय व्यतीत करेंगे। शत्रु भी आज परास्त होंगे। परिवार का माहौल आज खुशनुमा रहेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में नोक झोंक से कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। परिवार में कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे और कुछ पारिवारिक विवाद भी आज आपके सामने खड़े हो सकते हैं, जिसमें बुजुर्गों की सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक बनेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र को लेकर भी थोड़ा चिंतित नजर आएंगे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।


अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...