रविवार, 7 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 मार्च 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 04:47 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - मूल रात्रि 08:59 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - सिद्धि शाम 03:52 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:16 से शाम 06:45 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:55* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:44* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - समर्थ रामदासजी नवमी*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना माना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे और तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 07 मार्च 2021 रविवार को शाम 03:53 से 08 मार्च, सोमवार को दोपहर 01:51 तक तक व्यतीपात योग है।*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.



🙏🏻 मेष 

आज आपको अपनी नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते है, जिनसे आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपक उनकी चिंता छोड़ कर आगे बढ़ना होगा और अपने कार्य पर ध्यान देना होगा। छात्रों की आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, जिसस शाम तक परिवार में खुशी मिलने का योग बनता दिख रहा है। परिवार के सभी सदस्यों को आज खुश देख कर आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

वृष 

 आज आपका शाम तक का समय आवश्यक सामानों की खरीदारी में व्यतीत होगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। आज घर परिवार में वृद्धजनों की बहसबाजी के योग भी बन रहे हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में मधुरता रखें और उनकी राय को अपनाएं, जिससे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन

 आज आपको अपने विरोधियों व बाहरी लोगों से सतर्क रखना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी नजर गड़ाए रखनी होगी। समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की आज सराहना होगी। आज आपको व्यापार के भागीदारों में पत्नी पक्ष का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो वह आज आप खत्म कर सकते हैं, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे।

कर्क 

आज आपको सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के भरपूर योग दिख रहे हैं, इसलिए आपसे प्रयासों को जारी रखे । आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगल उत्सव मे व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव के कारण आज आपको कुछ अवरोध उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं, इसलिए आपको किसी भी बात पर उलझने से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुत दिनों से आप जिस रुके वेतन की तलाश कर रहे थे, वह आज आपको प्राप्त होगा।

सिंह 

आज आपको अपने कार्यकाल व नौकरी में अपने साथी लोगों की भावनाओं को पहचान कर उनके अनुसार चलने का प्रयास करना होगा, तो आपको असंतोष होगा, ध्यान रखें कभी कभी कभी कबार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो।आज आप अपने व्यवसाय में टीम वर्क के जरिए काम करने से किसी गंभीर समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ आज रिश्ते में स्नेह बढेगा।

कन्या 

आपके कार्यकाल में भी अचानक से होने वाला परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। आपकी नौकरी व कार्यकाल में महिला सहकर्मी से आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको उनके साथ वार्तालाप करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप अत्यंत प्रसन्न नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में चल रही समस्याओं को समाप्त करने में गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला

आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों के मेलजोल का होगा। कार्य क्षेत्र में होने वाली उलट-पुलट से आपको लाभ मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं। आपके घर के पुराने लटके हुए कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है, इसलिए अपने कार्य में तेजी लाएं। यदि आज कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके सभी पहलुओं को सावधानीपूर्वक जांच लें, तभी आगे बढ़े। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफलता दायक रहेंगे। जीवनसाथी की इच्छा के अनुसार आज आप उनको कोई उपहार दे सकते हैं।

वृश्चिक

 आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। अलग से आज बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन बेहतर यही होगा कि ऐसे व्यक्ति की सलाह लें, जो आपके भरोसे वाला व्यक्ति हो। आज आप महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। यदि घर में या कार्यक्षेत्र में कोई मामला चल रहा है, तो सभी उत्तरदयित्व को आज सफलतापूर्वक निभाएंगे, जिससे हर जगह आपकी सराहना होगी। संतान से आपको संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु 

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी कुछ देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अपने कार्य क्षेत्र में जो सलाह दी हैं उनका स्वागत होगा, जिन्हें देखकर आप को सुकून मिलेगा। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में व्यतीत कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें ताकि अचानक से पैसों की जरूरत पड़े, तो आपको किसी से उधार ना लेना पड़े। जीवन में आज पत्नी की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज अपने घर वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। 

मकर 

 यदि आपके भाई और बहन के विवाह संबंधी बातचीत हो रही है, तो वह आज चरम पर होगी। आपका कोई पूराने मित्र व रिश्तेदार आपके सामने आज अचानक से खड़ा हो सकता है। आपको किसी को भी उधार देने से बचना होगा क्योंकि भविष्य में उसके वापस आने की संभावना कम है। संतान की ओर से थोड़े चिंतित हो सकते हैं, लेकिन वह चिंता आपके पिताजी की सलाह से समाप्त होगी। अपने माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योकि उसमे कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन कुछ धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें आज आपको लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार में आज कोई विवाद पनप सकता है, जिससे परेशान ना हो। वह शाम के समय समाप्त हो जाएगा। अपने मन की बात अपनी मांजी से बता सकते हैं, जिससे थोड़ा हल्का महसूस करेंगे।

मीन 

 आज आपको कोई अपना खोया हुआ धन मिल सकता है। इसके अलावा आज अपनी मंत्रणा के कारण किसी कठिन समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। परिवार के प्रति आप अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आज शाम के समय आप किसी देवालय व मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। वाहन चलाने से आज सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन में खराबी के कारण धन भी व्यय हो सकता है। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...