गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

दूसरी लडकी के साथ रह रहा दामाद, विवाहित पुत्री की हत्या की आशंका



मुजफ्फरनगर। बेटी के गायब होने से परेशान पिता व भाई  अपनी बेटी के गायब होने के चलते पिछले 10 दिनों से बुढाना थाने के चक्कर काट रहा था। न्याय न मिलने पर उसने एसएसपी को तहरीर देकर दामाद सहित छह के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। 

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी धर्मपाल सैनी पुत्र अतर सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पुत्री रूमा की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व बुढाना के लहुसाना निवासी नीरज सैनी पुत्र कंवरपाल के साथ हुई थी शादी के बाद से ही दामाद व उसके परिजन सीधी साधी रूमा को मानसिक प्रताड़ना देने के साथ मारपीट कर परेशान करने लगे थे। इस दौरान कई बार दोनो पक्षों के बीच जिम्मेदार लोगों ने फैसला करवाया।  उसकी पुत्री को एक लड़की पांच वर्ष व लड़का दो वर्ष पैदा हुए।  बावजूद इसके उसका दामाद रूमा छोड़ने व मारने के लिए धमकी देता रहा। बीमार होने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। जिससे वह काफी कमजोर हो गयी थी। उसका किसी लड़की के साथ सम्बन्ध बन गया था। इसी कारण परेशान कर छोड़ने को प्रताड़ित करता रहा। लगभग डेढ़ वर्ष पहले किसी शिल्पा नामक लड़की को लेकर फरार हो गया था। तब वह अपनी पुत्री रूमा को अपने घर पलड़ी ले आये थे। चार माह पूर्व लड़की का ससुर रूमा को यह कहकर ले गया कि उसकी व उसके बच्चों की देखरेख वह खुद करेगा। दीपावली के दौरान शिल्पा नामक लड़की को लेकर लहुसाना आ गया जंहा दोनो ने परिवार के साथ मिलकर मेरी पुत्री पर अत्याचार किये। लगभग 20 दिन पहले वह रूमा उसके दो बच्चों को लेकर शिल्पा के साथ लेकर चला गया जिसका कोई पता नही चला। पीड़ित पिता ने आशंका जताई कि दूसरी लड़की के चक्कर मे उसने उसकी पुत्री रूमा को मार दिया है। रूमा के बच्चों का भी कोई पता नही है। पीड़ित ने  लड़की के पति नीरज, दूसरी लड़की शिल्पा ससुर कंवरपाल, सास सन्तोष, देवर कल्लू व छोटन पर गयव करने व मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित धर्मपाल व ऋषि कुमार ने बताया कि उन्हें न्याय नही मिल रहा है। बताया जाता है कि पीड़ित का दामाद ने अपने बचाव के लिए रुमा को गायब कर बरेली जनपद के इज्जतनगर थाने में रूमा के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। जिसके चलते स्थानीय पुलिस पीड़ित का सहयोग नही कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...