मुजफ्फरनगर /शामली। केंद्रीय पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने आज जिले में कई स्थानों पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। वे कल खाप चौधरियों से मिलेंगे।
शाहपुर क्षेत्र के गांव शाहजुड़डी में देशवाल खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह के यहां केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तजेंद्र निर्वाल सहित अन्य भाजपा नेता पँहुचे।
खाप के चौधरी राजेन्द्र देशवाल से सभी नेताओं ने देशवाल खाप चौधरी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। लगभग पोन घण्टे उनकी बैठक पर रहकर परिवार व उनका हालचाल जाना। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि वह सभी खाप चौधरी से मुलाकात करने आये थे। सभी खापों के चौधरियों से मिलेंगे देशवाल खाप चौधरी से मुलाकात कर शुरुआत की गई है।
भाजपा नेता कल खाप चौधरियों के घर पहुंचेंगे। खाप चौधरियों के घर जाने का कार्यक्रम तय हो गया है।दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे यह मुलाकात होगी। खाप चौधरियों से कृषि कानूनों कर चर्चा करेंगे। कई विधायक मंत्री व पार्टी पदाधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें