झांसी। शुक्रवार दोपहर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा की गोली मार कर हत्या दी। इसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीं लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा। यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर युवक ने गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र व छात्रा को गोली मारकर गोंदू कंपाउंड से भाग रहे आरोपी को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रस्सी से हाथ पैर बांधकर आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से आरोपी को मुक्त कराया। इस मामले पर एसएसपी झांसी ने कहा कि, बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के एक लड़का-लड़की को गोली मारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें