बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग और राशिफल



⛅ *दिनांक 03 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 09:08 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - शूल 04 फरवरी रात्रि 01:01 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:53 से दोपहर 02:17 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:28* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काले तिल* 🌷

🙏🏻 *अष्टांग संग्रहकर श्री वाग्भट्टाचार्यजी के अनुसार १५ से २५ ग्राम काले तिल सुबह चबा-चबाकर खाने व ऊपर से शीतल जलपीने से सम्पूर्ण शरीर–विशेषत: हड्डियाँ, दांत, संधियाँ व बाल मजबूत बनते हैं |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *चार बातों को याद रखो* 🌷

➡ *१] ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों  व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना ।*

➡ *२] छोटों की रक्षा करना और उन पर स्नेह करना ।*

➡ *३] सत्संगी बुद्धिमानों से सलाह लेना और*

➡ *४] मूर्खों के साथ नहीं उलझना ।*

🌷 *नम्रता के तीन लक्षण*

👉🏻 *१] कडवी बात का मीठा जवाब देना ।*

👉🏻 *२] क्रोध के अवसर पर भी चुप्पी साधना और*

👉🏻 *३] किसीको दंड देना ही पड़े तो उस समय चित्त को कोमल रखना ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *छोटे-बड़े नुकसान से बचने के लिए* 🌷

🙏🏻 *धर्म-ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं,जिनका ध्यान हर किसी को रखना बहुत ही जरुरी होता है। ग्रंथों में तीन ऐसी परिस्थितियां बताई गई हैं,जिनमें मनुष्य को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। इन परिस्थितियों में बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आपके लिए कई तरह के नुकसानों का कारण बन सकते हैं।*

🌷 *श्लोक-*

 *अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः।*

*आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।*

👉🏻 *बचे रहना चाहते हैं हर छोटे-बड़े नुकसान से तो ध्यान रखें ग्रंथों में बताई ये 3 बातें*

1⃣ *बिना सोचे-समझे खर्च करना*

*कई लोगों को पैसों का मूल्य नहीं पता होता। वे मुनाफा या सैलेरी आते ही उसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं । पैसा खर्च करने से पहले अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी सोचना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना आगे-पीछे की सोचे पैसों को हर जगह खर्च करता रहता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है।*

2⃣ *हर काम में जल्दी दिखाना*

*ग्रंथों में धैर्य रखने की बात कही जाती है। जिस मनुष्य के अंदर धैर्य और शांति की कमी रहती है, वे हर काम में जल्दबाजी करते हैं । ऐसे में कई बार काम बिगड़ जाते हैं। किसी भी काम को करने के पहले उसके बारे में अच्छी तरह से विचार करना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना विचार किए हर काम में जल्दी दिखाता है, उसे कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।*

3⃣ *हर बात पर झगड़ा करना*

 *कई लोग गर्म मिजाज के होते हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर भड़क जाते हैं और लड़ने-झगड़ने  लगते हैं । छोटी-छोटी सी बातों पर गुस्सा होना या दूसरों से लड़ने लगना मनुष्य की सबसे बुरी आदतों में से एक मानी जाती है। जो मनुष्य इस तरह के स्वभाव का होता है, उसे अपनी आदत की वजह से कई बार सभी के सामने शर्मिदा होना पड़ता है। ऐसे स्वभाव की वजह से वे भविष्य में मिलने वाले कई अवसरों को भी खो देते हैं।*

💐🙏🏻

पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार


मेष 

इस राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में आज कुछ दुविधा की स्थिति रहेगी, इसलिए कोशिश करें कि अपने से अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही काम करें, तभी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत  बढ़िया नहीं दिख रहा है, इसलिए धन प्राप्ति में भी मुश्किल है। आज आपकी अपने जीवन साथी के साथ हुई तनाव की स्थिति उत्पन्न होती हुई नजर आ रही है

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। यदि आप कोई काम पार्टनरशिप में करना चाहते हैं, तो उसके लिए  आज का समय उपयोगी है। आज आपका कोई पुराना अनुभव आपके लिए मददगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज आपका दिन आज अच्छा रहेगा। आप आज अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करते नजर आएंगे।  आज कामकाज के मामले में आप कुछ स्वार्थी रहेंगे, जिससे लोगों को परेशानी भी होगी।

मिथुन 

आप आज अपने मन को इधर उधर ना भटकने दे यदि ऐसा हुआ, तो आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में धन की बढ़ोतरी होगी। उसके लिए आज अनूकुल समय है। आज आपके मान सम्मान में तरक्की होती हुई नजर आ रही है। आपके कामकाज में कुछ कलात्मकता रहेगी, जिसमें आपको अपने उच्चाधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको पूरा फोकस अपने काम पर लगाना होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला नजर आ रहा है। आज हानि और लाभ का विश्लेषण करने के बाद जोखिम का कार्य पूरा करने का प्रयत्न करेंगे, जिससे लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनती दिख रही है। यदि आपकी कोई पुरानी समस्याएं चल रही हैं, तो आज आप उनका हल निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आप की महत्वकांक्षी आएं बढेगी। आज किसी नए उत्पाद के उत्पादन के लिए भी अनुकूल समय है। आज धन की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज दिन अनुकूल है। आप भूमि भवन आदि पर धन खर्च करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं क्योंकि आपका यह कार्य पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप कार्य क्षेत्र में किसी नूतन प्रणाली का प्रयोग कर सकते हैं, जो कि कुछ लोगों को अटपटी लग सकती है, लेकिन भविष्य में आप के कामकाज को बहुत प्रशंसा मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है।

कन्या 

आज जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। लंबी यात्रा का आज योग बन रहा है। आपकी की स्थिति के लिहाज से आज दिन उत्तम नजर आ रहा है। अपनी पुरानी रूढ़िवादी विचारधारा को पीछे छोड़ कर आज नवीन प्रयोग करेंगे। आपके बचपन के किसी मित्र की मदद से आज आप के कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे।

तुला 

आप के कार्यकाल में आज आप पर कामकाज का दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से चित्र में अस्थिरता रहेगी। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज दिन बहुत अच्छा है। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है और आपको एक से ज्यादा धन के स्त्रोतों से लाभ की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक 

आज खर्चों को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन अच्छा दिख रहा है। आज आप के कामकाज में कलात्मकता रहेगी। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कामकाज पूरे करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में बरहम की स्थितियां उत्पन्न होते हुए नजर आ रही हैं। आपके पास रिसोर्सेज की कमी महसूस होती हुई दिख रही है।

धनु

आज आप अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहें। कर्जा बढ़ता हुआ दिख रहा है और धन प्राप्ति के मार्ग में भी बांदा उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक आज अपने शत्रुओं पर काबू पाने का प्रयत्न करते रहेंगे। आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कामकाज में अवरोध उत्पन्न कर सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मकर 

आज स्वास्थ्य की सेवाओं पर आज धन खर्च करने की संभावना में है। आज आर्थिक स्थिति के लिहाज से आपका दिन अनुकूल है। इस राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग कामकाज में मिलेगा, जिससे वह खुश नजर आएंगे और मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मान सम्मान और पदोन्नति बढ़ने की संभावनाएं नजर आ रही है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं पर गुप्त रूप से काम करना और ज्यादा से ज्यादा धन एकत्रित करने पर आपका फोकस रहेगा। खर्चे तो लगे रहेंगे, परंतु निवेश करने से भविष्य में लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हुई दिख रही है।

मीन

आज का दिन कामकाज के लिए अनुकूल रहेगा, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं। निवेश संबंधित योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हुई दिख रही हैं। आज आप धन संबंधित जरूरतों को लेकर कुछ चिंतित नजर आएंगे। अत्यधिक सोचने के कारण आप थोड़ा परेशान होंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 




 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...