रविवार, 21 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 21 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 03:42 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 08:44 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - विष्कम्भ 22 फरवरी प्रातः 05:35 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:13 से शाम 06:40 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:38*

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - महानंदा नवमी*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *नौकरी की समस्या या घर में परेशानी* 🌷

➡ *नौकरी की परेशानी हो तो ५ बत्तीवाली दिया मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की मूर्ति के सामने जलाएं | संकल्प करें कि हमारी ये समस्या है,प्रभु दूर हो जाये| जरुर दूर होगी |*

  ➡ *घर में ज्यादा कष्ट और परेशानियाँ हो तो घर में पूजा की जगह प़र रोज ५ बत्ती वाली दिया जलाएं और संकल्प करें कि हमारी ये समस्या दूर हो जाये|*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है* 🌷

😩 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है, उसे नींद नहीं आती, माँ को जगाता है, परेशान रहता है तो उसके सिरहाने के नीचे फिटकरी रख दें। इससे उसे बढ़िया नींद आयेगी।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अथर्व मंत्र विधि* 🌷

🙏🏻 *कोई भी रोग हो, कोई भी परेशानी हो "ॐ अच्युताय नमः, ॐ गोविन्दाय नमः, ॐ अनंताय नमः नामभेशजात" (अच्युताय नमः - जो कभी चुय्त नहीं होते, गोविन्दाय नमः - जिनकी सत्ता से इन्द्रियाँ विचरण करती हैं, अनंताय नमः- जिसकी सत्ता से शक्ति, सामर्थ्य व कृपा का कोई अंत नहीं) इस मंत्र से अभिमंत्रित करके गंगा जल या तुलसी के पत्ते खाएं या दूसरों को दें तो रोगों व नीच विचारों में गिरने से बचता है l इसे बोलते हैं, अथर्व मंत्र विधि ........... ऐसा रोज़ सुमिरन करें l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी दिख रही है। आर्थिक स्थितियां भी तनाव प्रद रहेंगी। घर के रखरखाव पर आज कुछ धन खर्च हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में आज आप सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में भी सुधार होता दिख रहा है और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि आपकी कोई जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या चल रही है,तो वह खत्म होगी। आपके व्यापार के सकारात्मक परिवर्तन आपको आगे चलकर भरपूर लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसलिए खाने-पीने में परहेज करें। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष 

 आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दायक रहेगा। अधिकारी वर्ग से भी प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में आनंद भरा समय व्यतीत होगा और आज परिवार के किसी सदस्य से कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आज स्थितियां कुछ सुधरेंगी और पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन सांसारिक सुख भोग में और नौकर चाकरो  के सहयोग से आज आपको परेशानी रहेगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी से किया गया कार्य खराब हो सकता है, जिसका आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका कोई वाहन खराब होने से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। साथ ही परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।

कर्क 

 आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नए नए कार्यों की खोज करने में लगेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। भाई व मित्रों के सहयोग से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कार्य के क्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको भरपूर लाभ होगा, जिससे दोनों के बीच रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। आज शाम का समय दान पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा और किसी शुभ समाचार के आने से भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी भी वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा यह वाद विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने घर परिवार की समस्याओं को धैर्य से सुलझाएं और बड़े लोगों की मदद से आज आपके अटके हुए सरकारी कार्य भी पूरे होते दिख रहे हैं। व्यापारी वर्ग को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के समय धर्म व अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक एकाग्रता से कार्य करने की जरूरत है।

कन्या 

आज रोजगार से जुड़े क्षेत्र में जो अडचने हैं, उनसे आज मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको किसी भी तरह के जोखिम से दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए जो आर्थिक समस्याएं थी, वह आज समाप्त होगी। आपकी कार्यशैली से आज लोग प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आपको में करने पड़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। प्रेम जीवन की नई ऊर्जा का संचार होगा और अपने पिताजी से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय आपका अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी के प्रति केयरफुल होंगे। आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में आज वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। समाजिक कार्य करने से समाज की ओर से वंचित सहयोग मिलेगा और सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते दिखेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। व्यापार में दिन आज अधिक मेहनत कर कराएगा, जिससे कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम के समय किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपको संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। व्यस्तता के बीच आज आप अपनी लाइफ लिए समय निकाल ही लेंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे आज सामने खड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति भी आज बहुत उत्तम है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके पिताजी का सहयोग आपके पारिवारिक बिजनेस की विषम परिस्थितियों में सहायक रहेगा, जिससे पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्या समाप्त होगी। आज शाम का समय आपको किसी मांगलिक समारोह में होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी चर्चा को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार आ जाएगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज कुछ कमी आती दिख रही है। यदि आप अपने मन की बात दूसरों से उजागर नहीं करेंगे, तो आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम का समय धर्म वे आध्यात्मिक व्यतीत होगा।

मकर 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनावग्रस्त रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन को रिश्तो में बदलने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। राजनीतिक लोगों को जनसमर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ होगा, जिससे आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोई विवाद मामला चल रहा है, तो उसमें आज पूर्ण लाभ मिलने की संभावना है।शाम का समय आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन व्यापारियों के लिए भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। पिता से संबंधों में सुधार होगा और उनके विचारों को आप प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सभी को अपने कार्य के दम पर आज परास्त करेंगे। आज शाम का समय आप गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विस्तार और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि बहुत दिनों से कोई समस्या चली आ रही है, तो आज उससे मुक्ति मिलेगी और उलझन से मुक्ति के लिए नया मार्ग ढूंढ लेंगे।

मीन 

 आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम रोशन होगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापारियों को भी धन लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसके लिए व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ेगी, जो सफल रहेंगे। विवाह संबंधी समस्याएं भी आज खत्म होगी। आज रोजगार से संबंधित कोई समाचार प्राप्त होगा और बड़े भाई का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह के लेनदेन से बचना होगा। शाम के समय आपके परिवार में अतिथियों का आगमन होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...