शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 14 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 14 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया 15 फरवरी रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद शाम 04:33 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - सिद्ध 15 फरवरी रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:10 से शाम 06:36 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:10* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:35* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिले वार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मातृ-पितृ पूजन दिवस*

 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *कार्य में विजयप्राप्ति हेतु* 🌷

👉🏻 *कार्य में विजयप्राप्ति हेतु नियमितरूप से संध्या के समय पीपल के नीचे मिट्टी का घी से भरा दीपक लगाने तथा कुछ देर गुरुमंत्र या भगवन्नाम का जप करके थोड़ी देर शांत बैठने से अभीष्ट सिद्धि होती है | (दीपक ६ घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर उपयोग करें ताकि घी न सोखें |)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *'मातृ–पितृ पूजन दिवस’ ज्योतिष की दृष्टि से*

🙏🏻

🙏🏻 *14 फरवरी के दिन अधिकांशतः सूर्य भगवान कुम्भ राशि पे होतें है । बिलकुल कोई पंडित इसको नकार नहीं सकता, लगभग अधिकांश 14 फरवरी को सूर्य भगवान कुम्भ राशि पे होतें हैं और कुम्भ राशि के स्वामी कौन हैं ? शनि देव । कुम्भ राशि के स्वामी शनि, शनि देव सूर्य भगवान के बेटे हैं । तो वो अपने पिता का खूब आदर करते और पिता की परिक्रमा करते हैं । तो जो 14 फरवरी के दिन वेलेंटाईन डे मनाते हैं न उनपे सूर्य भगवान और शनि देव दोनों नाराज़ होतें है भयंकर और 14 फरवरी के दिन जो माता पिता का पूजन करते हैं उनपे सूर्य भगवान और शनि देव दोनों खुश होते हैं .... क्यो कि उस दिन शनि देवता भी सूर्य भगवान की पूजा करते हैं और सूर्य भगवान की परिक्रमा करते हैं ।*

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नस-नाड़ियों की कमजोरी* 🌷

💪🏻 *नस-नाड़ियों की कमजोरी में १-३ ग्राम (जैसा अनुकूल हो) अश्वगंधा १० ग्राम पानी में उबाल के दूध में डाल दो और वो दूध पीने से बल आएगा ।*


पंचक आरंभ समय- 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 2 बजकर 11 मिनट से।


पंचक समाप्ति समय- 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार रात 8 बजकर 57 मिनट पर।


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार


फाल्गुनी अमावस्या 13 मार्च 2021, शनिवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए कार्य के क्षेत्र में व्यस्तता लेकर आएगा। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यवहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण भी आज के दिन कुछ बदला-बदला हो सकता है। आप आज सावधानीपूर्वक वही काम करने की सोचे, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपके पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी, लेकिन आपके माता-पिता का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज संतान के लिए थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है।

वृष 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का होगा। आपको मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और उत्तम प्रकार की धन संपत्ति भी मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे आज आपके मन में खुशी के फूल खिलेंगे। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको नए सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कार्य के क्षेत्र में तरक्की होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे

मिथुन

 आज आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा और धन भी अधिक व्यय होगा। अतिथि भी आज के दिन आपके घर में पड़े रह सकते हैं और आपको पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में नए उपकरणों का प्रयोग करें, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हो।

कर्क

आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ लेकर आ रहा है और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत भी दिखा रहा है। आपको आज कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको सम्मान प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा और आपकी मन की बगिया में खुशी के फूल खिल खिलाएंगे। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने की चेष्टा करें क्योंकि आज समय आपके पक्ष में है और कार्य पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है।

सिंह 

 आज आप अपने कार्यस्थल में परिवर्तन करने के लिए सोचेंगे, जिसका आने वाले समय में आपको अपने करियर में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। अपने व्यापार में भी निकटवर्ती सहयोगी का व्यवहार करने से आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में माहिर होंंगे, लेकिन यही बात आपको ताउम्र अपनानी होगी, तभी आप लोगों के दिल पर राज कर पाएंगे। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

कन्या 

आपके नौकरी में कार्य के क्षेत्र के लिए आज समय कुछ सही नहीं है, इसलिए आपको आज चुप रहकर ही काम करना होगा, जिसका आपको पूरा फल मिलेगा। किसी से बहस व टकराव की स्थिति ना आने दे और मन लगाकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा, लेकिन भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आपको आज सम्मान प्राप्ति भी भरपूर मिलेगा और यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। पत्नी से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

तुला 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आनंद में व्यतीत करेंगे। किसी निकटवर्ती मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़ते हुए कामों को सही समय पर पूरा कर सकते हैं, इसलिए समय का लाभ उठाएं और आगे बढ़े। आज आपको संतान और पत्नी से भी उत्तम सुख मिलेगा, जिससे आपका मन बागबान हो उठेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होती दिख रही हैं और उससे मन में भी संतोष भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी इस प्रतियोगिता में सफलता मिलती दिख रही है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मौज लेकर आएगा और आपको सभी प्रकार के कष्टों से जल्दी मुक्ति दिलाने वाला साबित साबित होगा और बिगड़े हुए काम कामों को सुधारने में विशेष योगदान देगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी विशेषज्ञ व्यक्ति की सलाह से आगे चलकर आपको धन की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आज अधिक धन मिल सकता है, लेकिन लाभ भी पूर्ण रूप से होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत ही रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत आज आपको परेशान कर सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। आपको कहीं से आज बड़ी मात्रा में अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आथिक स्थिति में भरपूर वृद्धि होगी। आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते रहें, इससे आपको स्थाई सफलता भी मिलेगी। आपको अपने काम में किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। यदि ऐसा करोगे, तो आपके वह काम लटके ही रहेंगे। संतान से भी आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर 

आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज दोपहर तक आप अपने बिखरे हुए कारोबार को सही तरीके से समेट ले आपके लिए बेहतर होगा और अपने काम का पूरा ठीक से हिसाब किताब रखें। नहीं तो आगे चलकर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका भाग्य भी आज अधिक व्यस्तता के संकेत दे रहा है। व्यापार या व्यवसाय की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके माता-पिता का आज भरपूर साथ मिलेगा। भाई की सलाह से किया गया कार्य आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ 

आज आपके मन मे सुखद एहसास होगा। आपका बहुत लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है और आपको व्यापार या व्यवसाय में भी मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद है। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा और आपके यश की कीर्ति में भी वृद्धि होगी। शत्रु चिंता आज आपकी समाप्त होगी। विरोधियों के होने पर भी विजय विभूति की प्राप्ति होगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं छोटी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज खुश नजर आएंगे।

मीन 

 आज का दिन आपके लिए मनोरथ का को पूरा करने वाला होगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य दिल से मेहनत करते हुए नजर आएंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी और मन में सुखद एहसास होगा। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताए तो बेहतर रहेगा और आपके मन में जो उदासी है, वह भी दूर होगी और आप अपने आप को एक मजबूत अस्तित्व महसूस करेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...