शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

अब 13 को सपा का महिला घेरा कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर ।  आज सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित 13 फरवरी महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार व उत्थान तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर जागरूकता हेतु आयोजित होने वाले सपा के महिला घेरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के प्रति गंभीर जघन्य अपराधों का बोलबाला रहा है,तथा महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में भाजपा सरकार विफल रही है,इसलिए 13 फरवरी को महिला दिवस  पर सपा महिला घेरा कार्यक्रम चलाकर "महिलाओं के साथ" "समाजवादी पार्टी का साथ" के जरिए जागरूकता लाने का काम करेगी।

 प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने जिला संगठन के सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुजफ्फरनगर में चिंतन शिविर लगाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सभी को बधाई दी।

पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने अपने संबोधन में कहां कि सपा में सबसे ज्यादा महिलाओं को सम्मान दिया जाकर राजनीति में भी सम्मानजनक भागीदारी दी जाती है इसलिए 13 फरवरी को महिला घेरा कार्यक्रम में महिलाओं को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाया जाएगा।

 पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली व पूर्व सपा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहां की 13 फरवरी के सपा के महिला घेरा कार्यक्रम को जोरदार तरीके से आयोजित किया जाएगा।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने महिला दिवस पर 13 फरवरी को सपा महिला घेरा कार्यक्रम व मार्च में होने वाले सपा के प्रशिक्षण शिविर पर सभी को बधाई देते हुए  सफल बनाने की रणनीति पर सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।

सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जनपद के संगठन की शानदार सक्रियता व प्रत्येक मुद्दे पर लगातार आंदोलन को सपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता बताते हुए निरन्तर भाजपा की निरंकुश नीतिओ के विरुद्ध कड़े आंदोलन को वक्त की जरूरत बताया।

मीटिंग को मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी,विनय पाल प्रमुख,राजीव बालियान,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ उमेश त्यागी,

जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा रविन्द्र कुमार       एडवोकेट,जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर,सपा नेता शौकत अंसारी,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली,विधानसभा अध्यक्ष चरथावल नोशाद अली,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी,मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला,विधान सभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,तेलूराम त्यागी,महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा,शमशाद अहमद,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,युवा सपा नेता विक्रांत एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,गोल्डीअहलावत,महिला नेत्री वकीला बेगम,बबली मेंनवाल,शमीम फात्मा बेबी,हाजी गुफरान तेवड़ा,पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट,जितेंद्र बबलू प्रमुख,आशीष त्यागी,असद पाशा,सुमित पंवार बारी,जनार्दन विश्वकर्मा,सन्दीप धनगर,सुक्कड़ सिंह वाल्मीकि,पूर्व प्रमुख नरेंद्र बाल्मीकि,नगर अध्यक्ष खतौली इरशाद जाट,प्रधान शाहरजा नक़वी,नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मौहम्मद मेवाती,इकराम प्रधान,अब्दुल्ला कुरैशी,विनोद शर्मा,रागिब सुवाहेड़ी,नईम अंसारी,बालेन्द्र मौर्य,हारून खान,शानू तेवड़ा,पंकज सैनी,डॉ नूर हसन सलमानी,सुशील त्यागी,सतपाल कश्यप,शादाब राणा,ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्ण पाल,वीरेंद्र तेजियांन,डॉ नरेंद्र सैनी,इरशाद मलिक,सावन कुमार एडवोकेट,टीटू वालिया,शाहिद कुरैशी,टीटू पाल रमन सलमान त्यागी,लोकेश कश्यप,फैसल राणा,धनवीर कश्यपआदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...