रविवार, 7 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 फरवरी 2021

विज्ञापन

 


 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी 08 फरवरी प्रातः 04:47 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा शाम 03:15 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:08 से शाम 06:32 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:14* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:31* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - षटतिला एकादशी (स्मार्त)*

 💥 *विशेष - रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *षट्तिला एकादशी* 🌷

➡ *07 फरवरी 2021 रविवार को प्रातः 06:27 से 08 फरवरी, सोमवार को प्रातः 04:47 तक एकादशी हैं (यानी 07 फरवरी रविवार को षटतिला एकादशी स्मार्त एवं 08 फरवरी सोमवार को षटतिला एकादशी भागवत)*

💥 *विशेष - 08 फरवरी, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन तिल का उपयोग 6 कामों में करने का विधान है। ये 6 काम इस प्रकार हैं-*

 🌷 *तिलस्नायी तिलोद्वार्ती तिलहोमी तिलोद्की।*

*तिलभुक् तिलदाता च षट्तिला: पापनाशना:।।*

 🙏🏻 *अर्थात- इस दिन तिलों के जल से स्नान, तिल का उबटन, तिल से हवन, तिल मिले जल को पीने, तिल का भोजन तथा तिल का दान करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है।* 

👉🏻 *तिल का इन 6 कामों में करें उपयोग, होंगे ये फायदे*

1⃣ *तिल मिले जल से स्नान*

*ठंड के मौसम में त्वचा रुखी हो जाती है। तिल मिले पानी से स्नान करने से त्वचा चमकदार व कोमल हो जाती है।*

2⃣ *तिल का उबटन*

*तिल का उबटन लगाने से त्वचा संबंधी रोग अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं।*

3⃣ *तिल मिला जल पीना*

*तिल मिला पानी पीने से पाचन तंत्र व्यवस्थित होता है। अनिद्रा में भी राहत मिलती है।*

4⃣ *तिल का भोजन*

*ठंड के मौसम में तिल से बनी चीजें खाने से शरीर को पर्याप्त गर्मी व ऊर्जा मिलती है।*

5⃣ *तिल का दान*

*तिल का दान करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं।*

6⃣ *तिल का हवन*

*तिल का हवन करने पर वायुमंडल सुगंधित होता हैं।*

💥 *विशेष - सूर्यास्त के बाद कोई भी तिलयुक्त पदार्थ नहीं खाना चाहिए।(मनु स्मृतिः 4.75)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *षट्तिला एकादशी* 🌷

👉🏻 *षट्तिला एकादशी के दिन | स्नान, उबटन जिसमे जौ और तिल पड़ा हो | जौ डाला हुआ पानी पीना, तिल डाला हुआ पानी लेना, तिल मिश्रित भोजन करना, तिल का दान करना, तिल का होम करना ये पापनाशक प्रयोग है |*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *षटतिला एकादशी* 🌷 

➡ *इन 6 कामों में करें तिल का उपयोग*

🙏🏻 *षटतिला एकादशी व्रत में तिल का छ: रूपों में उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। जो व्यक्ति जितने रूपों में तिल का उपयोग तथा दान करता है, उसे उतने हजार वर्ष तक स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। षटतिला एकादशी पर 6 प्रकार से तिल के उपयोग तथा दान की बात कही है, वह इस प्रकार है-*

🌷 *तिलस्नायी तिलोद्वार्ती तिलहोमी तिलोद्की।*

*तिलभुक् तिलदाता च षट्तिला: पापनाशना:।।*

➡ *अर्थात- इस दिन तिलों के जल से स्नान, तिल का उबटन, तिल से हवन, तिल मिले जल को पीने, तिल का भोजन तथा तिल का दान करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी के दिन हमें पद्मपुराण के ही एक अंश का श्रवण और ध्यान करना चाहिए। इस दिन काले तिल व काली गाय दान करने का विशेष महत्व है।*


मेष 

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपको शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। यदि आज आप कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे मित्रों की गिनती भी बढ़ जाएगी। पत्नी पक्ष से आज आपको उत्तम सहयोग मिल सकता है। आपका रात्रि का समय आज परिवार के साथ खुशी के पलों में बीतेगा

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा और आज अपने व्यवसाय के काम में काफी व्यस्त रहने वाले है, इसलिए भाग दौड़ में सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट लगने की आज संभावना है। आज शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सगाई शादी, नामकरण या अन्य पार्टी में जा सकते हैं। यदि आपके कुछ कार्य रुके हुए थे, तो आज उन्हीं से आपको लाभ हो सकता है। यदि किसी कार्य में आज धन खर्च करना पड़े, तो दिल खोलकर करें।

मिथुन 

यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित चल रहे हैं, तो आज उसके होने वाले कष्ट में वृद्धि हो सकती है और सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान नजर आ रहा है, लेकिन संतान की ओर से आपको कोई हर्ष व समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। शाम से लेकर रात तक आज गाने बजाने में रुचि बढ़ती दिखेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा तो रहेगा, लेकिन आपके हाथ से पैसा काफी खर्च होगा। आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती दिख रही है।


कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी संतान के प्रति जो विश्वास है, वह अधिक मजबूत होगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं सहयोग मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी जरूरी कार्य के लिए धन अधिक खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। अपनी माता जी और पिता जी का विशेष ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद भी आज आपको प्राप्त होगा। आज आप जो भी परिश्रम करेंगे, उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आज आप किसी कारण से उदास हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता जी व पिताजी के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिलती नजर आ रही है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज उसमें सुधार निश्चित है। किसी कारणवश आज ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ती दिख रही है, इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करें क्योंकि आपके संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

कन्या  

आज का दिन आपके लिए सुखदाई रहेगा और आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा। आप अपने कार्य को आज सहजता से पूर्ण कर पाने में सफल होंगे, जो कठिन कार्य है, वह भी आप आसानी से पूरे करेंगे। पत्नी को शारीरिक कष्ट होने के कारण आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यर्थ का व्यय आज आपके हाथ से हो सकता है। आप अच्छे लोगों का भला करेंगे, लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ समझेंगे। आपके व्यापार में आज धन लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आपको आज अपने माता-पिता का सुख में सहयोग प्राप्त होगा।

तुला 

आज का दिन विद्यार्थी अपने गुरु जी के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा करते नजर आएंगे। यदि आज आप कोई नया इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन शुभ है, जिसका आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आप भले इंसान हैं, इसलिए हमेशा परहित के बारे में सोचते रहते हैं, लेकिन आपको दूसरे लोगों से उतना साथ नहीं मिलता है, तब आपको कष्ट होता है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और आपके अधिकारों में भी वृद्धि होने का दिन बनेगा।

वृश्चिक 

आज के दिन यदि आप व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं, तो उसके प्रयास में सफल हो सकते हैं। आज किसी कारण से आपका मन अशांत हो सकता है और आपको दुख हो सकता है। आज शाम के समय तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल दिखेंगे। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन के मामले में आज आपको लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु 

आज आप यदि धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, तो आपके मन में आस्था बढ़ती दिखेगी, इसलिए आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सुदृढ़ होगी। आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। शाम से लेकर रात्रि तक का समय आज आपके पेट में दर्द होने की आशंका की ओर इशारा कर रहा है। इसलिए सावधान रहें तथा खाने-पीने पर संयम बरतें। विद्यार्थियों के लिए आज विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती दिख रही है। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, जिससे आपके मन में आस्था बढ़ेगी।

मकर 

ससुराल पक्ष से आज आपको भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा और अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्यों की पूर्ति होती नजर आ रही है। किसी नए निवेश में कार्य करना पड़ सकता है, जिसका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आपको आज कुछ कीमती वस्तुएं उपहार के रूप में मिल सकती हैं। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आकर घुटने टेक सकते हैं, जिनको आपको करना ही पड़ेगा। इससे धन भी अधिक व्यय होगा।

कुंभ 

आज आपको अपने परिवार के लोगों से विश्वासघात होने की संभावना है ,इसलिए ध्यान दें। सांसारिक सुख के लिए नौकर चाकरों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज शाम से लेकर रात तक आप किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपको आज अपनी बुद्धि और विवेक से किए गए कामों में भरपूर सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आप सीमित और आवश्यकता के अनुसार ही धन लिया करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन 

आज का दिन आप अपने घर में किसी शुभ चर्चा पर बिताएंगे। यदि पुत्र या पुत्री से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज हल होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी बढ़ता नजर आ रहा है। आज रात्रि का समय आपका अपने परिवार जनों व प्रिय जनों के साथ मस्ती में बीतेगा, जिससे आपका दिल बागवान हो जाएगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...