सोमवार, 11 जनवरी 2021

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने दिए जल्द कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश


मुजफ्फरनगर । सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा के नगर ब्लॉक विधानसभा अध्यक्ष प्रकोष्ठ अध्यक्ष जल्द अपनी कार्यकारिणी बनाएं। 

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के संचालन में समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के समस्त विधानसभा अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के समस्त  प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की मीटिंग संपन्न हुई। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने संबोधन में कहा कि सभी अपनी कार्यकारिणी सपा हाईकमान के निर्देशानुसार 1 सप्ताह में पूर्ण करके उनका परिचय सम्मेलन आयोजित करेंगे।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि जिला समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिले में प्रशिक्षण शिविर प्रस्ताव सौंपा है जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया है और जल्द ही प्रशिक्षण शिविर की तारीख की घोषणा होने की संभावना है।

 उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष को सपा समर्थन से जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की समस्त जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी महिला सभा जिला अध्यक्ष शाहीन बेगम समाजवादी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष नासिर राणा समाजवादी अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मास्टर हरीश कुमार समाजवादी शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष मासूम अली त्यागी समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर मास्टर गयूर अली विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर त्यागी विधानसभा अध्यक्ष चरथावल नौशाद अली विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला नगर अध्यक्ष जानसठ तनु कुरैशी नगर अध्यक्ष चरथावल सलीम भूरा नगर अध्यक्ष पुरकाजी अफजाल अहमद नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती ब्लॉक अध्यक्ष खतौली इकराम प्रधान सपा ब्लॉक अध्यक्ष  मोरना कृष्णपाल प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना सुरेश चंद्र पाल ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी धीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बघरा वीरेंद्र कुमार व सपा जिला सचिव शहजाद मेंबर तेलूराम त्यागी सपा छात्र नेता यूसुफ गौर हनी नवेद रंगरेज पूर्व नगर अध्यक्ष पुरकाजी मुर्तजा हैदर आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...