बुधवार, 6 जनवरी 2021

नगर पालिका के नोटिस के विरोध में दुकाने बंद चाभियां सिटी मजिस्ट्रेट को सौपीं


मुजफ्फरनगर।  आज स्थली शिव चैक के पास एसडी मार्केट के सामने स्थित तेग मार्केट मे दुकानदारों द्वारा नगर पालिका द्वारा भिजवाये गए। नोटिसो के विरोध में दुकानें बंद कर अपना विरोध ओर रोष प्रकट किया गया। वहीं सभी दुकानदारों ने दुकानों की चाभियां व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को सौपी दी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल से बात कर और व्यापारियों की समस्याओं को जानकर जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों की दुकानों की चाभियां वापिस लौटा कर दुकान खोलने का अनुरोध किया। व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल और व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से आश्वासन मिलने पर अपनी-अपनी दुकानें व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल की मौजूदगी में खोल दी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन देने वालों में व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।एसडी मार्किट के सामने बनी गुरु तेगबहादुर सिंह मर्किट में नगरपालिका से नोटिस आया जिस पर गुस्साए व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर  नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर  पहुचे आलाधिकारियों ने  उनको समझाया जिसके  बाद उन्होंने शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में  जाकर धरना देना शुरू  किया। 

       उल्लेखनिय है कि दिनांक  16-01-2019 के अनुसार शिकमी किराएदार के  नियमितीकरण हेतु प्रीमियम धनराशि अंकन 12,50,000 रुपए तथा किराया  माह  दिसंबर 2020 तक अंकन  1,78,500 रुपए  तथा जी.एस.टी. अंकन 32,130 रुपए  कुल 2,10, 630 रुपए कुल महाभियोग 14,60,630 रुपए एक सप्ताह के अंदर पालिका कोष में जमा कराना सुनिश्चित करे। यदि  धनराशि  जमा  नहीं कराई जाती तो यह  मानते हुए कि आपको दुकान की  कोई  आवश्यकता नहीं है और  दुकान  की पुनः आवंटन/नीलामी  प्रक्रिया अपनाते हुए इच्छुक व्यक्ति को  दे दी जाएगी। इस  प्रकार का नोटिस प्राप्त हुआ  जिससे नाराज  व्यापारियों ने अपनी  अपनी  दुकाने बंद कर सड़क पर नगर पालिका और पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के विरुद्ध धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना  मिलते  ही मौके  पर  पहुचे सीओ सिटी कुलदीप सिंह और सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी ने किसी  तरह व्यापारियों को  समझाया  जिसके बाद व्यापारियों ने  रास्ता  खोल  दिया  और शिव चौक  स्थित तुलसी  पार्क  ने धरना  पर बैठ  गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...