शनिवार, 23 जनवरी 2021

आज का पंचांग और राशिफल 23 जनवरी 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 09:33 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - शुक्ल रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:04 से दोपहर 11:28 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:22* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

💥 *नौकरी - व्यवसाय में सफलता, आर्थिक समृद्धि एवं कर्ज मुक्ति हेतु कारगर प्रयोग शनिवार के दिन पीपल में दूध, गुड, पानी मिलाकर चढायें एवं प्रार्थना करें - 'हे प्रभु ! आपने गीता में कहा है कि वृक्षों में पीपल मैं हूँ । हे भगवान ! मेरे जीवन में यह परेशानी है । आप कृपा करके मेरी यह परेशानी (परेशानी, दुःख का नाम लेकर ) दूर करने की कृपा करें । पीपल का स्पर्श करें व प्रदक्षिणा करें ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *23 जनवरी 2021 शनिवार को रात्रि 08:57 से 24 जनवरी, रविवार को रात्रि 10:57 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 24 जनवरी, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..

🙏🏻 *🌺🙏

पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 

आपके मन में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में काम करने की इच्छा जागेगी और रोजगार के क्षेत्र में आप अपनी क्षमताओं में सुधार करेंगे और कुछ नए अवसरों की तलाश में आपको सफलता मिलेगी। आपके ससुराल से संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा और ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग से जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन करने की स्थिति बनेगी, जो भविष्य में लाभ का मार्ग खोलेगी। घर के रखरखाव पर घरेलू खर्च भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां होंगी। आर्थिक तौर पर स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। दिन छपने के बाद अपनी सेहत का ध्यान रखें

वृष 

आज के दिन आप जो काम शुरू करेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि अपने अधीनस्थ लोगों से और  भोग विलास संबंधी कामों में परेशानी हो सकती है। आज आपके अच्छे काम की बदौलत आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रशंसा मिलेगी और आपके बॉस आप से प्रभावित होंगे। लव लाइफ में प्रिय का साथ मिलेगा और दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने पिता का स्वास्थ्य पीड़ित देख कर कुछ परेशानी होगी। स्वयं के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

मिथुन

काम करने को लेकर आज आपके अंदर जुनून रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य भी समय पर पूरे होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विदेशों से संबंधित काम सफलता से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मतभेद की स्थिति होगी, जो आपको मानसिक तनाव देगी। कार्य क्षेत्र में भी ध्यान से काम लेना होगा क्योंकि अगर आप जल्दबाजी या बिना सोचे समझे काम करेंगे तो काम में गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और वे बचत करने में आपकी मदद करेंगे। दिन ढलने के बाद आपका वाहन खराब हो सकता है और आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन घर पहुंच कर आप अपनी संतान के साथ अथवा घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क 

आज विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में कुछ बाधाएं आएंगी, इसलिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने दोस्तों और भाई बहनों के सहयोग से कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ प्रदान करेगा और आपका रिश्ता भी मधुर बनेगा। आज आप अपने दिमाग से काम लेंगे और कुछ नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। हालांकि किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सहायता आपके काम में सफलता प्रदान करेगी। शाम के समय दान पुण्य का काम करेंगे और आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह 

ग्रहों की चाल आज जीवन में कुछ अस्थिरता दे सकती है। रोजगार के क्षेत्र में भी यह अस्थिरता जारी रहेगी। मानसिक तौर पर इससे आपको तनाव मिलेगा। कार्य क्षेत्र में वाद विवाद की संभावना होगी। बेवजह किसी के झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो कानूनन परेशानी झेलनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अपनी एकाग्रता का परिचय देना होगा। पारिवारिक मसलों को धैर्य और समझदारी के साथ सुलझाएंगे और परिवार के वृद्ध लोगों की मदद से कुछ नए कामों में हाथ डालेंगे, जिसमें सरकार से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वालों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और आज अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे।

कन्या

सितारों की चाल बताती है कि परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान करेंगे, जो आपको करने ही पड़ेंगे। प्रेम जीवन में नएपन का एहसास होगा और आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में अड़चनों से मुक्ति मिलनी शुरू होगी लेकिन फिर भी जोखिम से दूर रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ आर्थिक चुनौतियां पेश आ रही थीं, वो आज दूर हो सकती हैं। आपकी कार्यशैली को लोग पसंद करेंगे और आप के सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कहीं निवेश कर सकते हैं।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम हाथ में आएंगे और इसमें आप के वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। दैनिक व्यवसाय करने वाले लोग हैं, उन्हें नए स्तोत्र मिलेंगे और उनके काम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों में वृद्धि और उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई सामाजिक कार्य करते हैं तो आज आपको समाज के गणमान्य लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में अधिक मेहनत करने के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपको पूरा सपोर्ट करेगा और आपके लिए उनके मन में इज्जत बढ़ेगी।

वृश्चिक 

ग्रहों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो आज आपको पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपने पिता के सहयोग से आप इस स्थिति से उबर जाएंगे। आपकी संतान की नौकरी लगने की संभावना होगी। आप काफी बिजी रहेंगे लेकिन अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिसकी खुशी आपके प्रिय के चेहरे पर होगी। आज आर्थिक तौर पर लागू होने के प्रबल योग बनेंगे लेकिन कुछ बेवजह के खर्चे भी हो सकते हैं। यदि आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आना है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और घर में कोई खुशखबरी आ सकती है।

धनु 

आज का दिन आपको सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। आज पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा और किसी खास मुद्दे पर आपका चर्चा करना मतभेदों को जन्म दे सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो स्थिति हाथ से निकल सकती है और रिश्तो में दरार पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अपने खानपान पर पूरा ध्यान रखें और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतें। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आने की संभावना रहेगी। आज रुके हुए धन मिलने की संभावना रहेगी। अपने मन की बात किसी से साझा ना करें। शाम के समय मंदिर जाकर सुकून महसूस करेंगे।

मकर 

ग्रहों के आपके पक्ष में मुड़ने के कारण आपको अपनी वाकपटुता से बेहद अनुकूल स्थितियों का लाभ मिलेगा। आज आपको समाज के गणमान्य लोगों, रसूखदार व्यक्तियों और राजनीतिक लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। बिजनेस में निर्णय लेने की क्षमता आज आपको फायदा पहुंचाएगी। सही समय पर लिया गया यह निर्णय आपके लाभ का मार्ग खोल देगा। वाद-विवाद में सफलता मिलने से दिन अच्छा जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यदि आपके जीवन साथी आपका हाथ बंटाने के लिए कोई काम कर रहे हैं तो आज उन्हें उन्नति मिलेगी और उनकी इनकम बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में रिश्ते में पड़ी दरार को पाटने में आज सफल रहेंगे। आज शाम का समय ईश्वर भजन और दान पुण्य में व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन बिजनेस करने वालों के लिए सफलता दायक रहेगा और कुछ नए कामों को हाथ में लेने का मौका मिलेगा, जिसकी वजह से बिजनेस की स्थिति मजबूत होगी। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप को अंधेरे में रोशनी की किरण नजर आएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आपके पिताजी किसी काम में आपकी बहुत मदद करेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल रहेगी। शाम के समय मनोरंजन और सैर सपाटे में दोस्तों के साथ जाने का मौका मिलेगा।

मीन 

ग्रह जनित संभावनाओं पर नजर डाली जाए तो आज आपको रोजगार प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बड़े भाइयों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान और जीवन साथी के प्रति प्रेम की वृद्धि महसूस होगी और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार के बुजुर्गों का भी आज आपको आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से काम करने से आज कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा और कुछ बिजनेस ट्रैवलिंग भी हो सकती है। यदि विवाह के संबंध में कोई समस्या आ रही थी तो आज वह दूर हो जाएगी। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से बचें लेकिन कर्ज को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...