सोमवार, 18 जनवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 18 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 09:13 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण सुबह 07:43 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - परिघ रात्रि 06:27 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:18* 

(जिले वार सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मन की शान्ति* 🌷

🌿 *मोर पंख आसन के नीचे रखने से मन में शान्ति मिलती है, ध्यान भजन में मन लगता है ।*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *काजू प्रयोग* 🌷

➡ *पैरों की एडियों में दरारे हों, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबाकर खाने दें…और बड़े हैं तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसूडों आदि में आराम होगा |*

➡ *काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है ।*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बेटी की शादी* 🌷

👉🏻 *अगर कोई कष्ट है तो ऐसा नहीं सोचना की ये कष्ट सदा रहेगा …*

👩🏼 *बेटी की शादी नहीं हो रही तो पिता गुड़ मिश्रित जल से सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, बेटी की शादी जल्दी हो जायेगी…।*

*उत्तर दिशा में मुख करके “ॐ ह्रीं गौरियाय नमः” ये मन्त्र का जप करें तो शादी जल्दी होगी…घर वर अच्छा मिलेगा॥*

👩🏼 *बेटी को शादी के बाद ससुराल में कोई कष्ट दे रहा है तो बेटी को सिखा दें की हर महिने शुक्ल पक्ष की तृतीया को बिना नमक का भोजन करें और प्रार्थना करें की अमुक व्यक्ति मुझे कष्ट देते हैं, उनको सदबुद्धि दे की मुझे कष्ट ना दे… “ॐ ह्रीं ॐ” मन्त्र का जप करें …… शिव गीता का पाठ करें …. तकलीफ मिट जायेगी….*

🙏🏻

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रोगियों के रोग हरने के लिए मंत्र जप सेवा* 🌷

🙏🏻 *"ॐ रुद्राय नमः" इस मंत्र की रोज एक माला करें, ऐसा 6 महिने तक करें तब मंत्र सिद्ध हो जायेगा फिर कोई अगर बीमार है तो आप इस मंत्र का जप करें, पानी में देखकर 21 बार इस मंत्र का जप करके वह पानी किसी को दें तो 3 दिन में/7 दिन में/ 11 दिन में आराम आ जायेगा (बीमारी से छुटकारा मिलेगा लेकिन इसका पैसा रुपया नहीं लेना, सेवा भाव से करना है )*

🙏🏻 


पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

 आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज यात्राओं में सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी जिससे मन को शांति मिलेगी। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ अटैचमेंट बढ़ेगी और उनका साथ आपको हौसला देगा। बाहर जाने का विचार करेंगे।

वृष 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन में प्रिय की किसी खास बात के कारण आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में आज अच्छा सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही दिक्कतों को दूर करने की कोशिश अपने आप करें, सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बड़े होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन तनाव से भरा रहने वाला है क्योंकि जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान कमजोर रहेगा, इसलिए अपने काम से काम रखें और खूब मेहनत करें। इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें।

सिंह 

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम से संतुष्ट नजर आएंगे।

कन्या 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी।अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में प्रिय से नज़दीकियां बढ़ेंगी और शादी की बात कर सकते हैं। 

तुला 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी।अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में प्रिय से नज़दीकियां बढ़ेंगी और शादी की बात कर सकते हैं। 

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फल दायक रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको चिन्ता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथ काम करने वालों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने जीवन साथी की सेहत के प्रति जागरूक रहें।

धनु 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और आप राहत महसूस करेंगे। यात्रा से खुशी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर का माहौल आपको नया कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे क्योंकि आज आपका मन काम में पूरी तरह से लगेगा।

मकर 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। बिजनेस के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले रुकेंगे

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इनकम ठीक रहेगी फिर भी पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी खास बात पर विचार विमर्श करके उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप मजबूत बनेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार को देंगे और परिवारवालों की नजर में आपका ओहदा बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर भरोसा रखते हुए दिन की शुरुआत करें।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 




 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...