मंगलवार, 5 जनवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 जनवरी 2021

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 जनवरी 2021


*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी 07 जनवरी रात्रि 02:07 तक तत्पश्चात नवमी* 

⛅ *नक्षत्र - हस्त शाम 05:10 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - अतिगण्ड रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:06 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:10* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 02:07 तक)*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *राशि विशेष* 🌷

👉🏻 *मेष और वृश्चिक राशि जिनकी है, उनके जीवन में अगर विघ्न, कष्ट और समस्याये आती है | तो उनको चाहिए मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | मंगल गायत्री का जप किया करें |*

🌷 *मंगल गायत्री मंत्र ॐ अंगारकाय विद्महे | शक्तिहस्ताय धीमहि | तन्नो भौम प्रचोदयात |.... ॐ मंगलाय नम: ||*

➡ *ये मंगल गायत्री बोले और हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने थोड़े पक्षियों को डाल दे | और जब स्नान करें तो लाल चंदन का पाउडर मिल जाये तो एक चुटकी पाउडर बाल्टी में डाल दिया थोडा हिलाकर उससे स्नान कर दे | बहुत फायदा होगा |*

👉🏻 *वृषभ और तुला राशि जिनकी है वो शुक्रवार को खीर बना लें | उसमे दूध न दिखे चावल पक जाये (दूध और चावल ) शुक्रवार के दिन वो थोड़ी ठंडी करके गौ माता ( देशी गाय ) को खिलाये | पक्षियों कों थोड़े शुक्रवार को चावल के दाने डाल दे | और थोडा इलायची पाउडर, थोडासा केसर पानी में डाल दिया स्नान कर लिया बहुत लाभ होगा |*

👉🏻 *मिथुन और कन्या राशि उसके स्वामी बुध हैं | कन्या राशि के स्वामी राहू भी माने गये हैं | इस राशिवालों को चाहिए की बुधवार को हरे मूंग थोडे से पक्षियों को डाल दे नहीं तो गाय को दे सकते है | और ॐ गं गणपतये नमः जप करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुमंत्र का जप जादा करें |*

👉🏻 *कर्क राशि जिनकी है उसके स्वामी चंद्रदेव माने गये है | कर्क राशिवालों को चाहिए की यथाशक्ति थोड़े चावल पक्षियों को डाले और सोमवार को शिवलिंग पर दूध, जल चढ़ाकर मंत्र बोले –*

🌷 *ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् ।*

➡ *ये भी याद न रहे तो – ॐ हरि ॐ ॐ करते हुए दूध , जल चढ़ा दिया | चंद्रमा को अर्घ्य दे दिया शुक्ल पक्ष में , दूज से पूनम तक अगर न कर पायें तो हर पूनम को दें चद्रंमा को अर्घ्य और मन में बोले की भगवान ने गीता में अपने कहाँ है – नक्षत्र का अधिपति मैं ही हूँ मेरा अर्घ्य स्वीकार करों और मेरे जीवन में दुःख, दरिद्रता दूर करों, तो बहुत फायदा होगा |*

👉🏻 *सिंह राशि जिनकी है इसके स्वामी सूर्य हैं | नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | अगर सिंह राशिवालों को अगर तकलीफ आती है तो गेहूँ के दाने थोड़े रोज नहीं तो हर रविवार को पक्षियों को डालने चाहिए | और गेहूँ के आटे की रोटी और गुड़ गाय को खिला दे, गाय न मिले तो किसी गरीब को दे दे और गुरुमंत्र का जप खूब करें | रविवार को विशेष ऐसे लोग जिनकी सिंह राशि है जप जादा करें |*

👉🏻 *धनु और मीन जिनकी राशि है | इसके स्वामी भगवान ब्रहस्पतिजी है | लेकिन मीन के स्वामी केतु भी बताये जाते है | तो धनु और मीन राशिवालों को चाहिए की गुरु के प्रति भक्ति खूब बढ़ाये क्योंकि इसके स्वामी ब्रहस्पतिजी है | धनु और मीन राशि जिनकी है वो रोज थोड़ी देर अपने गुरुदेव की तस्वीर सामने रखकर मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

➡ 

👉🏻 *मकर और कुंभ राशि जिनकी है | इसके स्वामी शनिदेवता है | तो इन राशिवालों को चाहिए की हनुमान चालीसा का पाठ पूरी ना पढ़ सके तो –*

➡ *मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ||*

💥 *पूरा याद न रहा तो - श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये | श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये |*

🙏🏻 🙏पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

ग्रहों की चाल बताती है कि बेवजह की चिंता आपको परेशान करेगी, जिससे आप अपनी सेहत बिगाड़ सकते हैं, इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। खुद पर और अपने लोगों पर क्रोध करने से बचें क्योंकि क्रोध सबसे बड़ा शत्रु है। काम में आज आप माहिर रहेंगे और अपनी मजबूती का परिचय देंगे। भाग्य प्रबल होने से कार्य में सफलता भी मिलेगी और पारिवारिक जीवन भी खुशहाल दिखाई देगा। निजी जीवन भी प्रेम से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जाने की योजना बनेगी

वृष 

आज की ग्रह स्थिति पर नजर डाली जाए, तो आप अपने खर्चों से थोड़ा सावधान रहें,वह आपकी पहुंच से बाहर निकल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप खाने पीने में बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे, जिसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलेगी और बिजनेस करने वाले लोग सुदूर क्षेत्रों से बिजनेस का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पिताजी कि सेहत खराब हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान बेहद अनुकूल रहेगा, लेकिन शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखेगा।

मिथुन 

ग्रहों की स्थितियों पर नजर डालें, तो आज का दिन आपको खुशी देने वाला साबित होगा। नए बिजनेस को लेकर आप काफी रोमांचित होंगे और बिजनेस में लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। हालांकि आज खर्चे भी तीव्रता से होंगे, फिर भी इनकम में भी कोई कमी नहीं आएगी। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। निजी जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी रोमांटिक अंदाज में भी नजर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग शादी की बात अपने प्रियतम से कर सकते हैं।

कर्क 

ग्रहों की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वह आज आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। आज आप ट्रेवलिंग करेंगे, दोस्तों से और अपने भाई बहनों से अच्छे संबंधों का आनंद उठाएंगे। उनके साथ गपशप करेंगे, इनकम अच्छी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा मानी जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा कि जीवन साथी बिजनेस के लिए आपसे कह सकता है। साथ ही आपके साथ शॉपिंग पर जाने की जिद्द भी पकड़ सकता है। प्रेम जीवन में तनाव दिखाई देगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जुबान पर मानो सरस्वती रहेगी, इसलिए सोच समझ कर बोलें। अच्छा भोजन करें और अच्छी बातें करें। आज किसी की मदद करने की इच्छा दिल में जागे गी। घर का माहौल थोड़ा परेशान करेगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। अपने प्रिय से कोई निजी बात शेयर करेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के बर्ताव से थोड़ी निराशा हो सकती है। काम की जगह पर किसी से उलझने से बचें।

कन्या 

आज आप दिल से बड़े खुश होंगे और अपने मजाकिया अंदाज से औरों को भी खुश करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको फायदा मिलेगा। आज चोट लग सकती है, इसलिए गाड़ी सावधानी से चलाएं। भाग्य अच्छा होगा, जिससे कुछ रुके हुए काम बन जाएंगे। प्रेम जीवन में अपनापन बढ़ेगा, जबकि शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की उपलब्धि पर खुश होने का मौका मिलेगा।

तुला 

आज थोड़ा सोच समझकर चले क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होगा। मानसिक तनाव भी थोड़ा परेशानी दे सकता है और आज आपको पैरों में चोट लगने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का गुस्सा आपको हजम नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इनकम में भी तेजी रहेगी और स्वास्थ्य मजबूत होगा, लेकिन आपसे कुछ लोगों को शिकायत होगी कि आप उनसे कुछ छुपा रहे हैं। परिवार में लोगों का आना जाना हो सकता है क्योंकि घर में कोई अच्छा कार्यक्रम हो सकता है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज आउटिंग पर जा सकते हैं।

धनु

ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि आज आपका ध्यान परिवार और काम दोनों पर बराबर होगा क्योंकि आप तालमेल बिठाना पसंद करेंगे। मन में कुछ नया खरीदने की इच्छा होगी, इसलिए घर के लिए कोई जरूरी सामान या अपने लिए कोई बढ़िया ड्रेस खरीद सकते हैं। हल्के खर्चे रहेंगे। मन में कुछ धार्मिक विचार भी होंगे। पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर आप काफी भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन में भी खुशियों से भरा समय रहेगा। 

मकर 

ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी या उनके माध्यम से किसी बिजनेस डील को करने का फायदा मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, खर्चे थोड़े ज्यादा होंगे हो सकता है। परिवार के लोगों को शॉपिंग कराने लेकर जाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान खींचेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और रिश्ते में सामंजस्य प्रबल होगा। आज कुछ नया प्लान करेंगे, जो आपके जीवनसाथी को बहुत पसंद आएगा।

 

कुंभ

मानसिक तनाव तो आपका छूमंतर हो जाएगा, लेकिन आज धन के निवेश के लिए सही समय नहीं है, नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। पैसों से जुड़े मामलों में बेहद ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी बात को लेकर परिवार के लोगों में असहमति रहेगी। आज आप काफी कॉन्फिडेंस के साथ हर चुनौती का सामना करेंगे, जिससे बिजनेस में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए खाने पीने पर ध्यान दें। 

मीन 

आज आप बिजनेस से अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपकी बुद्धि आपका पूरा साथ देगी, इसलिए नौकरीपेशा लोग भी आज अपने काम में अधिकार और मजबूती के साथ काम करेंगे। आपके बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। खर्चों में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज पारिवारिक संपत्ति से कुछ लाभ होने के योग बन सकते हैं। दोस्तों के साथ भी समय बिताएंगे। उनके साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन सुख देगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  




 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष : 2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...