गाजीपुर बॉर्डर उत्तर प्रदेश। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में किसानों की ट्राली बंद की जा रही है। उत्तराखंड के किसानों को रोके हुए है। भाकियू उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगी। अगर किसानों को रोका तो हम गाजीपुर बॉर्डर रोक देंगे । जिस थाने में किसानो को रोका जाएगा हमारे स्थानीय कार्यकर्ता वही पशुओं को बांधने का काम करेंगे।
हमारी लड़ाई लंबी है। राज्य सरकार इसमें दखल न दे। किसानों से आप जीत नही सकते। हम किसान है किसानों का मकसद उनकी मांगे है न कि सरकार को अस्थिर करना । हम राजनैतिक दल नही है।सरकार हमारी मांगो का निस्तारण करे। सर्दी के मौसम में खुले आसमान में कोई ऐसे ही नही रुकता है । यह खेती व पेट का सवाल है।
सरकार को समय रहते चेतना चाहिए अन्यथा नुकसान होगा। सरकार को किसान बनाना भी जानता है गिराना भी जनता है।
आज उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत मे सभी जिला मुख्यलयो पर किसानो ने प्रदर्शन किए है। यह अब जनांदोलन का रूप है। सरकार को देरी महंगी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें