रविवार, 13 दिसंबर 2020

छेड़छाड़ को लेकर पथराव, तनाव के चलते पुलिस तैनात


 मुजफ्फरनगर । जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के चलसीना गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो अलग पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने पर घर में जबरन घुसकर लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

शनिवार की देर रात को चलसीना गांव निवासी एक लड़की अपनी बीमार दादी के पास सो रही थी। परिवार के अन्य लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। करीब 11 बजे दूसरे पक्ष का युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने लड़की को सोते समय दूसरे कमरे में ले गया। कमरे में जाते ही लड़की की नींद टूटी तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े तो युवक मौके से फरार हो गया। लड़की ने परिजनों को बताया कि युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। जानकारी करने के बाद परिजन लड़के के घर पहुंचे तो लड़के पक्ष के लोगों ने खुद उनके घर कुछ देर बाद आने की बात कही। घंटों बीत जाने के बाद भी लड़के पक्ष के लोग घर नहीं पहुंचे। यही नहीं परिजनों को पता चला कि आरोपी युवक गांव से बाहर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ा है। इस पर मौके पर पहुंचकर लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को दौड़ा दिया। गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमें लड़की पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पथराव के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक पक्ष की ओर से कई लोगों को हिरासत में लिया, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवक के न पकड़े जाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...