सोमवार, 21 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 21 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी शाम 04:14 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - सिद्धि दोपहर 11:52 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:33 से सुबह 09:54 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:12* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:01* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - शिशिर ऋतु प्रारंभ*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए नाराज हुए, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नहीं थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 21 दिसम्बर 2020 सोमवार को दोपहर 11:53 से 22 दिसम्बर, मंगलवार को दोपहर 12:11 तक व्यतिपात योग है।

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शीत (हेमन्त तथा शिशिर) ऋतुचर्या* 🌷

➡ *21 दिसम्बर 2020 सोमवार से शिशिर ऋतु प्रारंभ ।*

🔹 *शीत ऋतु के अंतर्गत हेमंत और शिशिर ऋतुएँ आती हैं। इस काल में चन्द्रमा की शक्ति विशेष प्रभावशाली होती है। इसलिए इस ऋतु में औषधियों, वृक्ष, पृथ्वी व जल में मधुरता, स्निग्धता व पौष्टिकता की वृद्धि होती है, जिससे प्राणिमात्र पुष्ट व बलवान होते हैं। इन दिनों शरीर में कफ का संचय व पित्त का शमन होता है।*

🔹 *शीत ऋतु में स्वाभाविक रूप से जठराग्नि तीव्र होने से पाचनशक्ति प्रबल रहती है। इस समय लिया गया पौष्टिक और बलवर्धक आहार वर्ष भर शरीर को तेज, बल और पुष्टि प्रदान करता है।*

🍝 *आहारः शीत ऋतु में खारा तथा मधुर रसप्रधान आहार लेना चाहिए।*

👉🏻 *पचने में भारी, पौष्टिकता से भरपूर, गरम व स्निग्ध प्रकृति के, घी से बने पदार्थों का यथायोग्य सेवन करना चाहिए।*

👉🏻 *मौसमी फल व शाक, दूध, रबड़ी, घी, मक्खन, मट्ठा, शहद, उड़द, खजूर, तिल, नारियल, मेथी, पीपर, सूखा मेवा तथा अन्य पौष्टिक पदार्थ इस ऋतु में सेवन योग्य माने जाते हैं। रात को भिगोये हुए चने (खूब चबा-चबाकर खायें), मूँगफली, गुड़, गाजर, केला, शकरकंद, सिंघाड़ा, आँवला आदि कण खर्च में खाये जाने वाले पौष्टिक पदार्थ हैं।*

👉🏻 *इस ऋतु में बर्फ अथवा बर्फ का या फ्रिज का पानी, रूखे-सूखे, कसैले, तीखे तथा कड़वे रसप्रधान द्रव्यों, वातकारक और बासी पदार्थों का सेवन न करें। शीत प्रकृति के पदार्थों का अति सेवन न करें। हलका व कम भोजन भी निषिद्ध है।*

👉🏻 *इन दिनों में खटाई का अधिक प्रयोग न करें, जिससे कफ का प्रकोप न हो और खाँसी, श्वास (दमा), नजला, जुकाम आदि व्याधियाँ न हों। ताजा दही, छाछ, नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं। भूख को मारना या समय पर भोजन न करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शीतकाल में जठराग्नि के प्रबल होने पर उसके बल के अनुसार पौष्टिक और भारी आहाररूपी ईंधन नहीं मिलने पर यह बढ़ी हुई अग्नि शरीर की धातुओं को जलाने लगती है जिससे वात कुपित होने लगता है। अतः इस ऋतु में उपवास भी अधिक नहीं करना चाहिए।*

🚶🏻‍♂ *विहार*

➡ *शरीर को ठंडी हवा के सम्पर्क में अधिक देर तक न आने दें।*

➡ *प्रतिदिन प्रातःकाल दौड़ लगाना, शुद्ध वायु सेवन हेतु भ्रमण, शरीर की तेलमालिश, व्यायाम, कसरत व योगासन करने चाहिए।*

➡ *जिनकी तासीर ठंडी हो, वे इस ऋतु में गुनगुने गर्म जल से स्नान करें। अधिक गर्म जल का प्रयोग न करें। हाथ-पैर धोने में भी यदि गुनगुने पानी किया जाय तो हितकर होगा।*

➡ *शरीर की चंपी करवाना एवं यदि कुश्ती अथवा अन्य कसरतें आती हों तो उन्हें करना हितावह है।*

➡ *तेलमालिश के बाद शरीर पर उबटन लगाकर स्नान करना हितकारी है।*

➡ *कमरे एवं शरीर को थोड़ा गर्म रखें। सूती, मोटे तथा ऊनी वस्त्र इस मौसम में लाभकारी होते हैं। प्रातःकाल सूर्य की किरणों का सेवन करें। पैर ठंडे न हों, इस हेतु जुराबें अथवा जूतें पहनें। बिस्तर, कुर्सी अथवा बैठने के स्थान पर कम्बल, चटाई, प्लास्टिक अथवा टाट की बोरी बिछाकर ही बैठें। सूती कपड़े पर न बैठें।*

➡ *इन दिनों स्कूटर जैसे दुपहिया खुले वाहनों द्वारा लम्बा सफर न करते हुए बस, रेल, कार जैसे वाहनों से ही सफर करने का प्रयास करें।*

➡ *दशमूलारिष्ट, लोहासव, अश्वगंधारिष्ट, च्यवनप्राश अथवा अश्वगंधावलेह अथवा अश्वगंधाचूर्ण जैसे देशी व आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करने से वर्ष भर के लिए पर्याप्त शक्ति का संचय किया जा सकता है।*

➡ *हेमंत ऋतु में बड़ी हरड़ के चूर्ण में आधा भाग सोंठ का चूर्ण मिलाकर तथा शिशिर ऋतु में अष्टमांश (आठवां भाग) पीपर मिलाकर 2 से 3 ग्राम मिश्रण प्रातः लेना लाभदायी है। यह उत्तम रसायन है।*

🙏पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन मान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ होगी। घर से दूर जाने की संभावना बनेगी, इसलिए ट्रैवलिंग कर सकते हैं। खर्चों में तेजी आएगी, जिससे कुछ चिंताएं रह सकती हैं। बेवजह के खर्चे आपको परेशान करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आप अपने काम को समझकर बहुत अच्छे तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। निजी जीवन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का गुस्सा आपको परेशानी दे सकता है जबकि प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।


वृष 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में भी आज तेजी आएगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस लौट कर आ सकता है। गृहस्थ जीवन में रोमांटिक समय आएगा और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे जबकि प्रेम जीवन में आज आप दोनों के बीच झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।


मिथुन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका परिवार आपकी मदद करेगा जिससे काम के सिलसिले में कुछ अच्छा करने में सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान खींचेंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। आज आपकी आमदनी में कुछ गिरावट आ सकती है लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात पर आपसे कर चर्चा करना चाहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि आज उनके प्रिय से उनकी मुलाकात होगी।

कर्क 

आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रहेगा। कुछ चिंताएं होंगी, जो सुबह से ही आपको पकड़ कर रखेंगे। हालांकि सांझ होते होते उनमें काफी हद तक कमी आ जाएगी। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपके सामने कोई अच्छा ऑफर आ सकता है, जो आप के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा। इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी, जो आपको खुशी देगी जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे और उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।


सिंह

आज का दिन मान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर जरुर से ज्यादा चिंतित रहेंगे। यह आपके लिए ठीक नहीं गलती से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे। आपकी सोच आपको औरों से आगे रखेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा नजर आएगा जबकि प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका प्रिय कुछ ऐसी बातें करेगा, जिससे आपकी नजर में उनकी वैल्यू और भी अधिक बढ़ जाएगी। घर में सुख शांति रहेगी।


कन्या 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति बेवजह के खर्चे कराएगी और आपको परेशान रखेगी लेकिन फिर भी आप अपनी बुद्धिमानी से अपनी खुशी के पल निकाल ही लेंगे। प्रेम जीवन संतुष्टि देने वाला होगा और आपके प्रिय से आपकी घनिष्ठता नजर आएगी जबकि दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ बुरा भला बोल सकता है। शांत रहने से सब ठीक हो जाएगा। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। दोस्तों से मदद मिल सकती है।


तुला 

आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपकी संतान आपको खुश करेगी और अपनी कुछ मन की बातें आपसे शेयर करें कि इससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से कुछ परेशान रहेंगे और जीवन साथी से तालमेल बिगड़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे। घर की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। अच्छे खान-पान से मन खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा।


वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और कुछ पुराने घरेलू काम जो अटके हुए थे, आज पूरे कर सकते हैं। काम के सिलसिले में भी आज का दिन अच्छा है। आप अपने काम पर भी बराबर ध्यान देंगे, जिससे अच्छा सामंजस्य आपके जीवन में आज देखने को मिलेगा। परिवार के लोग आपके सपोर्ट में रहेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशी रहेगी। जीवन साथी आज अच्छी-अच्छी बातें करेगा और आपके लिए कुछ ऐसा करेगा, जिसकी अपने उम्मीद ना की हो। इससे आप काफी खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ उग्र स्वभाव के कारण अपने प्रिय से दूर रहेंगे।

धनु 

आज का दिनमान आचके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी ईमानदारी दिखाने का आपको मौका मिलेगा। दोस्तों से मेल मुलाकात होगी। छोटे भाई बहन प्रेम जताएंगे। घर में सुख शांति रहेगी। किसी अच्छे और शुभ काम के लिए घर में चर्चा होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय से नजदीकी महसूस करेंगे जबकि शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने जीवन साथी की गतिविधियों से बहुत खुश होंगे। आपका जीवन साथी पारिवारिक कामों में आपसे मदद भी मांगेगा। हल्के खर्चे रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में आज आप बहुत लगनशील नजर आएंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता लेकर आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको फायदा होगा। जहां आप काम करते हैं, वहां अपने साथी लोगों के साथ गपशप मारेंगे और किसी जरूरी काम में उनकी मदद आपको मिलेगी। आपके मन में दूसरों की भलाई करने की इच्छा जागेगी। गृहस्थ जीवन सुख शांति से भरा रहेगा और प्रेम जीवन का भी आप पूरा आनंद उठाएंगे। इनकम में तेजी रहेगी जबकि खर्च भी थोड़े बहुत जरूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।


कुंभ 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और जमीन जायदाद खरीदने की बातचीत घर में चल सकती है। अच्छे कामों पर खर्च होगा। इनकम भी बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। मन भटकने से काम में गड़बड़ी की संभावना है। गृहस्थ जीवन प्यार से भरा रहेगा। जीवन साथी लाभ का माध्यम बन सकता है और आपको कोई बढ़िया बात बता सकता है। प्रेम जीवन में आज दिल की बात जुबान पर रहेगी और आज के दिन को पूरी तरह से एंजॉय करेंगे।


मीन 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके सीनियर्स भी आपके काम से खुश नजर आएंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर गुस्सा पैदा हो सकता है, जो दोपहर बाद आपको दुखी करेगा क्योंकि इससे आप अपने दांपत्य जीवन में परेशानियों मोल ले सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे और संतोष की भावना रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9




 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...